फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रीति जिंटा ने स्टेज पर कर दी थी ऐसी गड़बड़, सोनाक्षी और सोनम कपूर हुईं थीं शर्मिंदा

Fri, 31 Jan 2020 05:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Preity Zinta - फोटो : Social Media
बात कुछ 22 साल पुरानी है। शाहरुख खान लगातार पर्दे हिट और फ्लॉप फिल्मों के साथ संघर्ष कर रहे थे। 1998 में निर्देशक मणिरत्मन को अपनी फिल्म 'दिल से' के लिए किसी नए चेहरे की तलाश थी। फिल्म के लीड रोल के लिए वो शाहरुख और मनीषा कोइराला को पहले ही साइन कर चुके थे, लेकिन सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें कोई ऐसा चाहिए था, जो दर्शकों को रोकने में कामयाब हो। ये तलाश पूरी हुई प्रीति जिंटा पर जाकर। ये फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन लोगों की नजरे उस लड़की पर पड़ गईं जिसके चेहरे पर मायूमियत टपकती थी, चेहरे पर तेज था और गालों पर गड्ढे। लोग प्रीति जिंटा को डिंपल गर्ल बुलाने लगे। आज उनका जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 5
preity zinta - फोटो : social media
इसी साल प्रीति जिंटा को बॉबी देओल के साथ फिल्म सोल्जर में मौका मिला। इस फिल्म में लोगों ने उनके काम को इतना पसंद किया कि उस साल का फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड उनकी झोली में आ गिरा। मात्र 2 साल के अंदर ही प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
preity zinta - फोटो : social media
क्या कहना, कल हो न हो, कोई मिल गया, वीर जारा, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा न कहना जैसी फिल्में देकर प्रीति जिंटा ने बड़े पर्दे पर राज किया। कनेडियन फिल्म हेवन ऑन अर्थ के लिए उन्हें शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। लेकिन इसके बाद प्रीति अचानक फिल्मों से गायब होने लगीं। 2013 में उनकी फिल्म इश्क इन पेरिस आई। और यहीं से प्रीति का वक्त बदल गया।

4 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
प्रीति जिंटा को लेकर कई विवाद भी हुए। साल 2016 में एक अवॉर्ड शो के दौरान वो भारी गलती कर गईं थीं। दरअसल स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में प्रीति जिंटा को पुरस्कार देना था। उन्हें ये पुस्कार सोनाक्षी सिन्हा को देना था लेकिन गलती से वो जूनियर शॉटगन सोनम कपूर पुकारने लगीं। ऐसा कई बार हुआ। लोग प्रीति की तरफ देख रहे थे। सोनाक्षी और सोनम दोनों इस वजह से काफी शर्मिंदा हुईं। फिर स्टेज पर जाकर सोनाक्षी ने प्रीति को गलती का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Preity Zinta,Gene Goodenough - फोटो : social media
प्रीति जिंटा आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म में नजर आई थीं।फिल्मों के अलावा प्रीति जिंटा का क्रिकेट से भी खासा लगाव रहा है। वो इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन भी हैं। साल 2016 में लॉस एंजिल्स में प्रीति जिंटा ने अपने प्रेमी जीन गुडइनफ के साथ शादी कर थी। इनकी शादी की खबर तब आई, जब शादी के सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे।

पद्मश्री विवाद: अदनान सामी ने साधा राजनीतिक दलों पर निशाना, बोले- मैं नेता नहीं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें