फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती कल्कि से ट्रोलर्स ने पूछा- तुम्हारा पति कहां है? एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

Wed, 30 Oct 2019 11:03 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kalki - फोटो : instagram
हाल ही में कल्कि केकलां ने प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को जानकारी दी थी। इसके बाद से कल्कि सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां कल्कि सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं तो वहीं काफी लोग उनके इस बेबाक फैसले की तारीफ कर रही हैं। ऐसे में कल्कि ने एक इंटरव्यू में कई सवालों के खुलकर जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि केकलां - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दरअसल हाल ही में कल्कि वेब सीरीज भ्रम के लॉन्च पर पहुंची। इस दौरान कल्कि ने द क्विंट को इंटरव्यू दिया और कई सवालों पर खुलकर बात की। प्रेग्नेंसी की सबसे अच्छी और बुरी बात क्या है के सवाल पर कल्कि ने कहा- सबसे अच्छी बात है कि आप खुद को भगवान की तरह महसूस करते हो। क्योंकि आपके अंदर एक जीव है। वहीं दूसरी ओर उलटी और तबीयत खराब होना इसकी सबसे बुरी बात है।
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि केकलां - फोटो : सोशल मीडिया
क्या भ्रम की शूटिंग के दौरान आप प्रेग्नेंट थीं के सवाल पर कल्कि ने कहा- 'हां, शूट के दौरान में प्रेग्नेंट थी।लेकिन इस बारे में सिर्फ मेरे डायरेक्टर और मेकअप आर्टिस्ट को पता था। ऐसे में उन्होंने मेरी पूरी सहायता की और सही भोजन से लेकर सही शूट तक, हर बात में मदद की। हालांकि मेरे लिए ये आसान नहीं था।'  कल्कि से अगला सवाल पूछा गया कि प्रेग्नेंसी में महिलाएं भूतिया सीरियल देखती तक नहीं हैं लेकिन आप शूट कर रही थीं। इस पर कल्कि ने कहा- जब आप शूट करते हैं तो कुछ भी भूतिया नहीं होता है, क्योंकि आपको हर बात की हकीकत पता होती है।

4 of 5
kalki koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारत में बिना शादी के गर्भवती होना आज भी एक बहुत बड़ी बात है, ऐसे में क्या आपको डर नहीं लगा कि लोग क्या कहेंगे ? इस सवाल पर कल्कि ने कहा- हां पहली बार बताने में मैं जरा झिझक रही थी। क्योंकि मैं जानती थी कि कैसे कमेंट आएंगे और लोग किस तरह से जज करना शुरू कर देंगे। लेकिन बड़ी बात थी कि सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के अलावा हर किसी ने मेरा साथ दिया। सोशल मीडिया पर ही मेरे से सवाल पूछे जा रहे थे कि तुम्हारा पति कहां है?, टाइट कपड़े मत पहनो, अपना पेट मत दिखाई आदि। लेकिन चूंकि मैं एक लंबे अर्से से ग्लैमर फील्ड में हूं तो मुझे पता है कि ट्रोलर्स को कैसे इग्नोर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kalki Koechlin and Guy Hershberg - फोटो : instagram
इसके साथ ही प्रेग्नेंसी पर ब्वॉयफ्रेंड के रिएक्शन के बारे में कल्कि ने कहा कि वो बहुत खुश हुआ। सच तो ये है कि हम दोनों में से कोई भी इस बच्चे के लिए तैयार नहीं था लेकिन जब हमे इसके बारे में कंफर्म हुआ तो बिना किसी दूसरे ख्याल के हम दोनों ने इसे इस दुनिया में लाने का फैसला किया।

पढ़ें: जब युवराज की पत्नी को आमिर खान की बेटी ने दिए कपड़े, जानें क्या है पूरा किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें