बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले शादी फिर वैकेशन और अब प्रेग्नेंसी। आने वाले बच्चे के स्वागत का फैंस भी इंतजार कर रहे हैं, वहीं अभिनेत्री तो खुश है हीं। उन्हें मुंबई में डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर देखा गया। इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और अभिनेत्री को अग्रिम बधाई दे रहे हैं।