भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : insta
व्लॉग में दिखी भारती की एक्साइटमेंट
जन्म के कई दिनों बाद अपने बेटे के नाम का खुलासा करने वाली भारती सिंह ने आज अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक भी दिखा दी है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का चेहरा देखने के लिए लोग बेकरार थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो व्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं, 'हर्ष नहाने गया है... यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता। हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटिड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं। क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।'