फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Raj: 'पीएम मोदी का आलोचक होने के कारण कई पार्टियां मुझे उम्मीदवार बनाना चाहती हैं', प्रकाश राज का दावा

Sun, 14 Jan 2024 04:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज - फोटो : social media
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय का दम दिखा चुके अभिनेता प्रकाश राज फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने दावा किया है कि तीन राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ये राजनीतिक पार्टियां उनकी विचारधारा के कारण नहीं, बल्कि इसलिए उनके पीछे हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने केरल साहित्य महोत्सव (केएलएफ) में इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं इस जाल में नहीं फंसना चाहता। प्रकाश ने कहा, 'अब चुनाव आ रहे हैं, तीन राजनीतिक दल मेरे पीछे हैं। मैंने फोन बंद कर दिया है, क्योंकि मैं जाल में नहीं फंसना चाहता। वे जनता के लिए या मेरी विचारधारा के लिए नहीं आ रहे हैं।'
एटली ने वीडी 18 बनाने की खबर पर लगाई मुहर, साझा किया मुहूर्त शॉट वीडियो, ये दो हसीनाएं भी हुईं शामिल
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आरोप लगाया कि आज राजनीतिक दल अपनी आवाज खो चुके हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं बची है और यही कारण है कि उनमें से कई पार्टियां उम्मीदवारों को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस देश में कोई उम्मीदवार नहीं हैं। राजनीतिक दल किसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनिधि ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम कितने गरीब हैं।'
Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, अक्षय कुमार के साथ पोस्ट साझा कर दी जानकारी

4 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता। क्या वे मेरे ससुर हैं या क्या मेरा उनके साथ कोई संपत्ति संबंधी मुद्दा है? मैं उन्हें सिर्फ यह बता रहा हूं कि मैं एक करदाता हूं, मैंने आपका वेतन दिया और आप मेरा इलाज कर रहे हैं। अब, यह काम नहीं करता, मैं उन्हें अपना काम करने के लिए कह रहा हूं। एक्स पर सरकार की आलोचना करने वाले अपने पोस्ट का बचाव करते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं वही बोलता हूं, जो हर किसी के दिल में है और यह मेरी आवाज नहीं है, यह हमारी यानी लोगों की आवाज है।'
Crime Master Gogo: इस मूवी निर्देशक को बनना था क्राइम मास्टर गोगो, तकदीर ने यूं दिलाई शक्ति को अंदाज अपना अपना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि यह मेरे 'मन की बात' नहीं, बल्कि हमारे 'मन की बात' है। सत्ता में बैठे व्यक्ति से सवाल पूछने की जरूरत है। चाहे मैंने उन्हें वोट दिया हो या नहीं दिया हो, वे अब भी मेरे पीएम हैं। यह लोकतंत्र है, वे यह नहीं कह सकते कि आपने वोट नहीं दिया, आप मत पूछिए, जिस मिनट वे नीचे आएंगे, जो भी अगले पीएम आएंगे। मैं उस व्यक्ति से पूछूंगा। आप मेरे ट्वीट्स में बदलाव देखेंगे। अगर पीएम मोदी जाएंगे तो मैं उनके बारे में क्यों बात करूंगा।
फाइटर के नए पोस्टर ने जगाई सम्मान और देशभक्ति की भावना, ट्रेलर रिलीज के समय का भी किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें