प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर के एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनका असल नाम प्रकाश राय है। प्रकाश शुरू से ही पढ़ने में अच्छे थे। बचपन से ही उनमें सीखने की ललक थी। धीरे धीरे उनका रुझान अभिनय की तरफ हो गया और वह नुक्कड़ नाटक और थियेटर करने लगे। वक्त के साथ साथ उन्होंने काफी नाम कमाया। ग्रेजुएशन के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मिलने लगें और उन्हें कन्नड़ टीवी सीरियल में काम मिल गया। इसके बाद उन्हें कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी मौके मिलने लगा। उन्हें पहला बड़ा मौका मशहूर फिल्मकार के बालाचंदर ने दिया। बालाचंदर ने ही उन्हें अपना नाम बदलकर प्रकाश राज रखने के लिए कहा। प्रकाश को हिंदी फिल्म जगत में असल पहचान सलमान खान की फिल्म वांटेड से मिली। विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में वह अब तक पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। आज हम आपको साउथ और हिंदी फिल्मों में निभाए गए उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Prakash Raj film iruvar
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार-तमीजसेलवन
फिल्म-इरुवर (1997)
साल 1997 में रिलीज हुई यह एक तमिल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण मणिरत्नम ने किया था। इस फिल्म की पृष्ठभूमि तमिलनाडु के सिनेमा और राजनीति के समीकरण पर आधारित थी। फिल्म में मोहनलाल, ऐश्वर्या राय और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में दिखे। इस फिल्म ने प्रकाश राज ने एक लेखक की भूमिका निभाई है। वह अपनी कविताओं के लिए काफी मशहूर होता है। इस फिल्म में प्रकाश राज ने भले ही सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई लेकिन इस किरदार से ही सभी का दिल जीत लिया जिसके लिए उन्होंने सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
3 of 11
Prakash Raj film Kanchivaram
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार- वेंकटम
फिल्म-कांचीवरम (2008)
साल 2008 में रिलीज हुई यह एक तमिल फिल्म है जिसका लेखन और निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में प्रकाश राज और श्रेया रेड्डी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में प्रकाश राज एक पति और पिता के किरदार में नजर आए। फिल्म की कहानी आजादी के समय की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म लोगों द्वारा खूब पसंद की गई। इस फिल्म के लिए प्रकाश राज ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का विजय अवॉर्ड प्राप्त किया।
4 of 11
Prakash Raj film wanted
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार- गनी भाई
फिल्म- वांटेड (2009)
इस फिल्म के द्वारा प्रकाश राज को हिंदी फिल्म जगत में पहचान मिली थी। फिल्म में उन्होंने एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभाई है जिसका नाम गनी भाई होता है। वह विदेश में रहकर मुंबई से अपना कारोबार चलाता था लेकिन सलमान खान अपनी योजना के तहत उसे वापस ले आते हैं। फिल्म में जहां पहले उन्होंने अपनी खास अदाकारी से लोगों को जमकर एंटरटेन किया वहीं जब वह मौत के मुंह में आते हैं तो वह अपनी कॉमेडी से भी लोगों को हंसने में मजबूर कर देते हैं। फिल्म में सलमान खान और प्रकाश राज की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन
5 of 11
सिंघम का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार- जयकांत शिक्रे
फिल्म-सिंघम (2011)
प्रकाश राज की यह फिल्म लोगों द्वारा खूब पसंद की गई। इस फिल्म में वह एक दबंग डॉन के किरदार में नजर आते हैं जिसकी पूरे शहर में तूती बोलती है। हालांकि उसका मुकाबला सिंघम (अजय देवगन) से पड़ जाता है। फिल्म की शुरुआती दौर में पहले अजय देवगन, प्रकाश राज पर भारी पड़ते हैं। फिर प्रकाश राज वापस अजय देवगन को दांतों चने चबवाते हैं। हालांकि अजय देवगन फिल्म के अंत तक फिर से पासा पलट देते हैं। फिल्म में वैसे तो प्रकाश राज विलेन के किरदार में हैं लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाया भी है। इस फिल्म को प्रकाश राज की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 11
dabangg 2
- फोटो : social media
किरदार- ठाकुर बच्चा सिंह
फिल्म- दबंग 2 (2012)
दबंग 1 की सफलता के बाद सलमान खान अपनी इस मशहूर फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त के साथ सामने आए। इस फिल्म में चुलबुल पांडे (सलमान खान) के सामने बच्चा सिंह (प्रकाश राज) विलेन के रूप में सामने आते हैं। फिल्म में बच्चा सिंह एक नेता के किरदार में है जो अपनी ताकत का इस्तेमाल जुल्म करने में करता है। उसकी ताकत के सहारे उसके दो भाई भी खूब आंतक फैलाते हैं। इस फिल्म के जरिए प्रकाश राज ने अपनी एक और बेहतरीन हिंदी फिल्म दी। यह किरदार वाकई एक दबंग विलेन का है जिसे दर्शकों से काफी प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
7 of 11
Prakash Raj film policegiri
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार- नागोरी सुब्रमण्यम
फिल्म-पुलिसगिरी (2013)
यह संजय दत्त की कमबैक फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था। वह पुलिस की वर्दी में एक गुंडा होता है जो असल मुल्जिमों के खात्मे के लिए टेढ़े रास्ते भी अपनाता है। प्रकाश राज इस फिल्म में एक गुंडे के किरदार में नजर आते हैं जिसका मुकाबला संजय दत्त से हो जाता है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ होते हैं और अपने रास्ते से एक दूसरे को हटाना चाहते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन तो नहीं कर पाई लेकिन फिल्म में प्रकाश राज और संजय दत्त की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया।
8 of 11
Prakash Raj
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार- आर्मी अफसर
फिल्म-भाग मिल्खा भाग (2013)
छोटे से किरदार में भी एक अच्छा अभिनेता कमाल का अभिनय कर सकता है यह फिल्म उसी का एक उदाहरण है। फरहान अख्तर अभिनीत इस फिल्म में प्रकाश राज ने एक आर्मी अफसर का किरदार निभाया है। फिल्म में वह आर्मी के जवानों को ट्रेनिंग देते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को जिस तरह से निखारा है वह काबिलेतारीफ है। उनका हूलिए से लेकर बोलचाल की भाषा ने भी दर्शकों को आकर्षित किया।
9 of 11
Prakash Raj film singh saab the great
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार-भूदेव
फिल्म-सिंह साब द ग्रेट (2013)
सनी देओल अभिनीत इस फिल्म में प्रकाश राज फिर एक बार विलेन के किरदार में नजर आए। फिल्म में उन्होंने भूदेव नामक एक लोकल गैंगस्टर का किरदार निभाया है। वह सनी देओल की ईमानदारी के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा बन जाते हैं। फिल्म के शुरुआती हिस्से में वह सभी पर भारी पड़ते हुए दिखते हैं। सनी देओल जैसे अभिनेता के सामने उन्होंने अपनी अदाकारी का जो जलवा दिखाया उसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
10 of 11
Prakash Raj film Heropanti
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार-अध्विक चौधरी
फिल्म-हीरोपंती (2014)
यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है जिसमें प्रकाश राज एक सख्त पिता के तौर पर नजर आते हैं। उनकी एक बेटी अपनी मर्जी से शादी कर पछता रही होती है इस वजह से वह अपनी दूसरी बेटी (कीर्ति सेनन) की शादी अपनी मर्जी से करवाना चाहते हैं। हालांकि डिंपल (कीर्ति) और टाइगर श्रॉफ (बबलू) एक दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों प्रकाश राज को मनाने का भरसका प्रयास करते हैं। अपने प्यार को हासिल करने के लिए बबलू को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में प्रकाश राज ने एक सख्त पिता का बेहतरीन किरदार निभाया है।
किरदार-करण जौहरी
फिल्म- एंटरटेनमेंट (2014)
इस फिल्म में प्रकाश राज कॉमेडी करते हुए नजर आए हैं। उनकी केमिस्ट्री फिल्म के दूसरे कलाकारों, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, सोनू सूद के साथ काफी रोचक नजर आई है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए प्रकाश राज ने कॉमेडी जॉनर में फिर एक बार अपनी काबिलियत साबित की। फिल्म में प्रकाश के अभिनय को हर बार की तरह पसंद किया गया लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं हुई है।