फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में निधन और कोरोना पर अमिताभ बच्चन ने दिया आइडिया, पांच खबरें

Thu, 26 Mar 2020 06:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। वह 87 साल की थीं।

सिनेमा में राज कपूर की पहली खोज अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में निधन
 
विज्ञापन

2 of 5
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर सिनेमा जगत के ठहर जाने से लोगों के मनोरंजन पर भी भारी असर पड़ा है। लेकिन इस बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उठी रामायण और महाभारत के प्रसारण की मांग
 
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर के चलते पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी क्वारंटीन में हैं। अपने खाली वक्त में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सचेत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक और अनोखा तरीका अपनाया है।

Coronavirus: कार्तिक आर्यन का रैप वीडियो वायरल, कहा- 'कोरोना स्टॉप करो ना'

4 of 5
हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए एक बड़ा ऐलान किया। जिसके तहत देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के इस फैसले का समर्थन हर कोई कर रहा है। बॉलीवुड कलाकारों ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों से बाहर ना निकलें। तो वहीं अब टेलीविजन के कलाकारों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया के जरिए इन कलाकारों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।

बॉलीवुड के बाद टेलीविजन स्टार्स ने भी किया लॉकडाउन का समर्थन, बिग बॉस के विनर ने किया ये पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लॉकडाउन का एलान कर दिया। अब लोगों को 21 दिनों तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कई लोग लगातार सोशल मीडिया पर जागरुकता फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं हैं। खासकर अभिनेता अमिताभ बच्चन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने ट्विटर के जरिए एक सुझाव शेयर किया। अमिताभ ने बताया कि अगर देश में कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज करने के लिए अस्पतालों की कमी होती तो उसे कैसे पूरा किया जा सकता है।

कोरोना संक्रमितों के लिए अस्पताल की कमी होने पर क्या करे सरकार? अमिताभ बच्चन ने शेयर किया आइडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें