सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के बाद घर-घर में मशहूर हो चुके प्रभास के फैन देशभर में हैं। सब उन्हें खूब पसंद भी करते हैं, इसके बावजूद अगर हजारों की भीड़ घर पर आ जाए तो घबराहट स्वाभाविक है। प्रभास के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
जब 'बाहुबली' प्रभास के घर पहुंच गई हजारों लोगों की भीड़
2 of 7
- फोटो : getty
प्रभास ने हाल ही में अपने फैंस से मिलने का फैसला किया। वो चाहते हैं कि फैंस से एक रिश्ता लगातार बनाए रखना चाहिए। फैंस से बात करने के लिए उन्होंने एक मीटिंग करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
जब 'बाहुबली' प्रभास के घर पहुंच गई हजारों लोगों की भीड़
3 of 7
- फोटो : getty
प्रभास से मिलने का मौका मिले तो फिर भला कौन उनसे नहीं मिलना चाहेगा। बाहुबली से मिलने को 20 से ज्यादा जिलों के लोग उनके घर पहुंच गए। इतनी बड़ी भीड़ देख प्रभास और उनकी टीम के होश उड़ गए।
जब 'बाहुबली' प्रभास के घर पहुंच गई हजारों लोगों की भीड़
4 of 7
प्रभास ने अपनी पूरी टीम के साथ उत्साहित प्रंशसकों की टीम को संभाला। उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी पर हुए सवालों पर भी प्रशंसकों के जवाब दिए।
विज्ञापन
जब 'बाहुबली' प्रभास के घर पहुंच गई हजारों लोगों की भीड़
5 of 7
प्रभास के एक करीबी के मुताबिक, प्रभास अपने फैंस को बहुत इज्जत देते हैं। इनके मुताबिक प्रभास शर्मीले मिजाज के हैं लेकिन अपने प्रशंसकों के लिए समय जरूर निकालते हैं।
विज्ञापन
जब 'बाहुबली' प्रभास के घर पहुंच गई हजारों लोगों की भीड़
6 of 7
- फोटो : getty
प्रभास इस समय बाहुबली-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ये बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल रिलीज होगी। प्रभास की शादी को लेकर भी इस समय चर्चाएं हैं।