फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से करना पड़ा वही सीन, फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

Sun, 03 Apr 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट को बॉलीवुड में आए कई साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी वो बहुत जल्दी घबरा जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब वो एक सीन को नहीं कर सकीं और सेट पर ही रोने लगीं।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

2 of 7
- फोटो : getty
आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द् ईयर' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। वो कई मुश्किल रोल भी कर चुकी हैं, लेकिन शाहरुख के साथ आ रही फिल्म उनको लगातार परेशान कर रही है।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

3 of 7
- फोटो : getty
आलिया भट्ट इन दिनों गौरी शिंदे की फिल्म में काम कर रही हैं। शाहरुख का भी इस फिल्म में अहम रोल बताया जा रहा है। आलिया फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। गौरी शिंदे के काम करने के स्टाइल ने उनके उत्साह को फुर्र कर दिया है।

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

4 of 7
- फोटो : getty
गौरी ने शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ वो सितारों को लंबी-लंबी वर्कशॉप भी करा रही है। इसमें वो अपने रोल के बारे में जान सकें। आलिया पहले तो वर्कशॉप करके ही थक चुकी होती हैं। इसके बाद शूटिंग में रीटेक पे रीटेक करना पड़ता है।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

5 of 7
- फोटो : getty
दरअसल जबतक गौरी को कोई सीन अच्छा नहीं लगता वो उसे फाइनल नहीं करती। फिल्म के पहले भाग की शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए आलिया को बार-बार रीटेक करना पड़ा। जब कई बार सीन करने के बाद भी गौरी ने ओके नहीं कहा तो आलिया से रहा नहीं गया।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

6 of 7
- फोटो : getty
आलिया को जब लगा कि वो कोशिश के बाद भी गौरी को खुश नहीं कर पा रही तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले। आलिया सेट पर ही खूब रोईं। उन्हें शूटिंग पर मौजूद दूसरे लोगों ने समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया

7 of 7
- फोटो : getty
आलिया और शाहरुख की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं। हालांकि इसके नाम या रिलीज को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें