साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म बाहुबली के आते ही दुनियाभर में छा गए। उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। साउथ सिनेमा के साथ-साथ उन्हें हिन्दी सिनेमा में भी काफी पसंद किया जाता है। प्रभास जल्द ही निर्देशक ओम राउत की शानदार फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। लेकिन बता दें कि इस बार प्रभास अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी उदारता को लेकर चर्चा में हैं।
हैदराबाद में प्रशंसक से की मुलाकात
अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद प्रभास अपनी एक छोटी प्रशंसक से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी छोटी चाहने वाली प्रशंसक से ढेर सारी बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास वीडियो चैट के जरिए अस्पताल में अपनी इस छोटी सी प्रशंसक से मिलकर वाकई में काफी खुश थे। प्रभास और उनकी प्रशंसक ने साथ में एक अच्छा समय बिताया और साथ ही घंटों बैठकर प्रभास की फिल्मों के बारे में बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के लोगों को भी उनकी उदारता के लिए धन्यवाद किया।