साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम रिलीज होने से पहले खूब सुर्खियों में थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उसे दर्शकों का उतना अच्छा प्यार नहीं मिल पाया है। साउथ में तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन हिंदी भाषा में फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जबकि फिल्म रिलीज होते ही वीकेंड पर इसने ठीक कमाई की थी, लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रेंगना शुरु कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि अब प्रभास और पूजा हेगड़े की लव स्टोरी लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि अब ये फिल्म तय समय से पहले ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।