फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey Reveals: शराब के नशे में पीटता था पति, मारपीट से हुआ था ब्रेन हैमरेज

Wed, 02 Mar 2022 06:30 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
मॉडल पूनम पांडे चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंट्रोवर्सी क्वीन से मशहूर पूनम इन दिनों टीवी शो 'लॉक अप' में दिखाई दे रही हैं। कंगना का शो 'लॉक अप' खूब सुर्खिआं बटोर रहा है। हाल ही में पूनम पांडे ने शो में अपने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर शराब पीकर मारने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का कहना है कि उनके पति ने प्रताड़ित किया था। जिसकी वजह से वो ब्रेन हैमरेज का शिकार भी हुई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
शो में करणवीर बोहरा ने पूनम पांडे से पूछा कि क्या उन्होंने सच में सैम बॉम्बे से प्यार किया था। जिसके बाद पूनम करणवीर को अपने जिंदगी के राज बताती हैं। पूनम ने स्वीकारा कि उन्होंने सैम बॉम्बे से प्यार किया था लेकिन अब उन्हें वे पसंद नहीं करती। पूनम ने कहा कि किसे पीटा जाना पसंद होगा। पूनम ने बताया कि सैम काफी कंट्रोलिंग थे। वे उन्हें फोन तक इस्तेमाल नहीं करने देते थे। सैम को शराब की भी लत थी। पूनम पांडे ने यह भी कहा कि उनके पति उन्हें घर के दूसरे कमरों में रहने नहीं देते थे। वो चाहते थे कि मैं उसी कमरे में रहूं, जहां वो रहते थे। मुझे खुद के साथ समय बिताने की या टैरेस पर जाने की इजाजत नहीं थी। 
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey
ब्रेन इंजरी की जगह पर मारता था पति
पूनम ने यहां तक कहा कि मुझे मेरे डॉगी के साथ सोने पर भी टोका जाता था। वे कहते मैं उनसे ज्यादा मैं अपने डॉगी से प्यार करती हूं। पूनम से जब करणवीर ने पूछा कि उन्हें इन सब से बाहर निकलने में कितना वक्त लगा? जिसपर पूनम ने कहा कि मैं काफी समय से कोशिश कर रही हूं। ये पिछले 4 सालों से हो रहा है। पूनम ने कहा कि उनके पति ने उनसे सिर्फ एक बार मारपीट नहीं की। वो बार-बार उनकी ब्रेन इंजरी की जगह-जगह पर मारते थे। वो दिन से लेकर रात तक मारते रहते थे। 



 

4 of 5
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey
सैम बॉम्बे को किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि 2013 में फिल्म 'नशा' के साथ पूनम पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  उसके बाद उन्होंने जुलाई 2020 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वायफ्रेंड से शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों की लड़ाई की खबरें सामने आने लगी। पूनम ने नवंबर 2021 में अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर सैम को गिरफ्तार भी किया गया था। अब पूनम इस शादी से अलग होकर नॉर्मल जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raj kundra, poonam pandey - फोटो : social media
राज कुंद्रा पर लगाया था आरोप
बिजनेसमैन राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में भी पूनम चर्चा में रही थीं। पूनम पांडे ने राज कुंद्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी बातों पर अभी भी कायम हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें