पूनम पांडे
- फोटो : Instagram
शो में करणवीर बोहरा ने पूनम पांडे से पूछा कि क्या उन्होंने सच में सैम बॉम्बे से प्यार किया था। जिसके बाद पूनम करणवीर को अपने जिंदगी के राज बताती हैं। पूनम ने स्वीकारा कि उन्होंने सैम बॉम्बे से प्यार किया था लेकिन अब उन्हें वे पसंद नहीं करती। पूनम ने कहा कि किसे पीटा जाना पसंद होगा। पूनम ने बताया कि सैम काफी कंट्रोलिंग थे। वे उन्हें फोन तक इस्तेमाल नहीं करने देते थे। सैम को शराब की भी लत थी। पूनम पांडे ने यह भी कहा कि उनके पति उन्हें घर के दूसरे कमरों में रहने नहीं देते थे। वो चाहते थे कि मैं उसी कमरे में रहूं, जहां वो रहते थे। मुझे खुद के साथ समय बिताने की या टैरेस पर जाने की इजाजत नहीं थी।