पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey
बता दें पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गोवा के कानाकोना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर तुकाराम चव्हाण के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति ने उनका शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।