फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को शिकस्त: पूजा हेगड़े ने दी संक्रमण को मात, सोशल मीडिया पर सभी का जताया आभार

Thu, 06 May 2021 10:08 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : Insatagram- @hegdepooja
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भारत में तांडव मचा रखा है। देश में संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में हैं। हालांकि, काफी संख्या में लोग इससे रिकवर भी हो रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने कोविड को मात दे दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : ANI
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ साझा की है। पोस्ट में पूजा हेगड़े ने बताया कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने सभी प्रसंशकों का आभार भी जताया है।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : Twitter:@hegdepooja
पूजा ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जिस तरह से आपने प्यार दिया उसके लिए आप सबका शुक्रिया। मैं अच्छी तरह से रिकवर कर गई हूं, मैंने कोरोना को हरा दिया और आखिरकार नेगेटिव पाई गई हूं। लगता है कि आप सभी की शुभकामनाओं और उपचार ऊर्जा ने यह जादू कर दिया। हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। सुरक्षित रहिए।'
 

4 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि हाल ही मैं अभिनेत्री कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'आप लोगों को यह बता दूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन हूं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करा लें। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। घर में रहें, सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पूजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं, सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी एक्टिंग करती दिखेंगी। वह सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'राधे-श्याम' में भी काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें