फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Bhatt: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरीं पूजा भट्ट, पीटी उषा के बयान को बताया घटिया

Fri, 28 Apr 2023 09:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट, पीटी उषा - फोटो : Social media
इंडियन ओलंपिक असोसिएशन की चीफ पीटी उषा ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन करने वाले रेसलर्स को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसा कहा, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। वहीं, पीटी उषा के बयान पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं पूजा भट्ट?

पूजा भट्ट ने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नेता जयंत सिंह को रेसलर्स के लिए आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया। पूजा ने ट्वीट किया, 'आपके स्टैंड्स और उनके पक्ष में आवाज उठाने के लिए धन्यवाद जयंत सिंह, जबकि अधिकतर लोगों ने उन्हें छोड़ दिया है। यह देखना बहुत दुखद है कि टॉप रेसलर्स के पास न्याय के लिए सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और पीटी उषा जैसी लीजेंड ऐसी बात कर रही हैं।
 

Sanjay Leela Bhansali: गंगूबाई काठियावाड़ी को 10 फिल्मफेयर मिलने पर भंसाली ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जयंत सिंह ने किया समर्थन

दरअसल, चौधरी जयंत सिंह ने पहलवानों का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था, 'हमारे शीर्ष पहलवान जनवरी में सड़क पर थे और उन्हें सुना जाना चाहिए था, जब उन्होंने पहली बार अपशब्दों के बारे में बात की थी। पीटी उषा की टिप्पणियां घटिया हैं। मैं अपने चैंपियंस के साथ खड़ा हूं।

Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल

4 of 5
पीटी उषा - फोटो : सोशल मीडिया
पीटी उषा का बयान

पीटी उषा ने कहा था कि खिलाड़ियों को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। उन्हें कम से कम समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने जो किया है, वह खेल और देश के लिए अच्छा नहीं है। यह एक नकारात्मक दृष्टिकोण है। पहलवानों में अनुशासन की कमी है।

The Kerala Story: कांग्रेस ने लगाई 'द केरल स्टोरी' पर रोक की गुहार, कहा- राज्य की छवि खराब करने की कोशिश है यह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
पहलवानों का प्रदर्शन जारी

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवी दहिया और दीपक पुनिया भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि सरकार उनकी शिकायत पर कार्रवाई करें। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पीटी उषा को भी चिट्ठी लिखी थी।

Shahrukh Khan: जब 'राजू बन गया जेंटलमैन' की टीम के साथ हनीमून पर गए शाहरुख खान, जानें यह दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें