फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fimy Wrap: कियारा से तुलना पर फूटा अमरीन का गुस्सा और पिता को याद कर भावुक हुए बाबिल, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 28 Apr 2023 08:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमरीन और बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सोनम बाजवा-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दो हसीनाओं शहनाज गिल और सोनम बाजवा को स्क्रीन साझा करते देखा गया था। हालांकि, कुछ समय बाद यह खबर आई कि सोनम, शहनाज को अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं। इसी को लेकर पंजाबी हसीना ने चुप्पी तोड़ी है, साथ ही अपने बयान से हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। 
 

Sonam Bajwa: 'मैं ईमानदारी से कहूंगी कि जब मैं उनके...,' शहनाज संग कॉम्पिटिशन पर सोनम बाजवा ने तोड़ी चुप्पी

 

विज्ञापन

3 of 11
अमरीन कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया


अमरीन कुरैशी बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘बैड बॉय’ से बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। एक्ट्रेस के स्क्रीन पर आने से पहले ही वह लुक्स को  लेकर काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर उन्हें कियारा आडवाणी के नाम से भी संबोधित किया जा रहा था, जो अभिनेत्री को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। अब अमरीन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

Amrin Qureshi: 'मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है', कियारा आडवाणी से कंपेयर किए जाने पर फूटा अमरीन का गुस्सा

4 of 11
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
3 जून 2013 को जिया खान ने अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिली थीं। कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। लेकिन अभिनेत्री ने जाने से पहले अपने कमरे में छह पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसके आधार पर सूरज पंचोली को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि आज करीब 10 साल बाद इस मामले पर फैसला आया और अभिनेता को रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने चैन की सांस ली है। 
 

Sooraj Pancholi: मेरी जिंदगी के 10 साल कौन लौटाएगा? जिया खान मामले पर कोर्ट के फैसले के बाद बोले सूरज पंचोली

 

विज्ञापन

5 of 11
सुनैना फौजदार - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सारे नए शोज आने के बाद भी आज भी दर्शकों को इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। पिछले साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। पिछले ही महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। अब अंजलि मेहता बनी सुनैना फौजदार ने रिप्लेसमेंट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
 

TMKOC:'ऑडियंस एक्टर से ज्यादा कैरेक्टर से अटैच होती है', शैलेश लोढ़ा के रिप्लेसमेंट पर सुनैना फौजदार की दो टूक

 

विज्ञापन

6 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेन वॉश... हिजाब... धर्म परिवर्तन... मिशन और आतंक... ये सभी सिरे हैं उस कहानी के, जो आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और इसकी मंजिल हद से ज्यादा खौफनाक है, क्योंकि वह दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस तक ले जाती है। इस कहानी का नाम है द केरल स्टोरी... फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और महज दो दिन में करीब 10 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है। इसके अलावा यह ट्रेलर व्हाट्सएप पर भी वायरल हो रहा है। अब तक जिसने भी यह ट्रेलर देखा, उसके जेहन में चंद सवाल जरूर उठे। क्या केरल में वाकई हिंदू और ईसाई लड़कियों-महिलाओं को चारा बनाया गया? क्या 32 हजार हिंदू और ईसाई लड़कियों को आईएसआईएस में भर्ती करने की बात हकीकत है? क्या अल्लाह का नाम लेकर हकीकत में लोगों को डराया गया? क्या वाकई लव जिहाद के बहाने मासूम लड़कियों को बेरहम कातिल बनने के लिए मजबूर किया गया? क्या सच्ची है द केरल स्टोरी की कहानी? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल कुलबुला रहे हैं तो इराक, सीरिया और अफगानिस्तान के रास्तों से गुजरती हुई यह रिपोर्ट खास आपके लिए तैयार की गई है।
 

Kerala Story: क्यों विवादों में आई द केरल स्टोरी? जानें 32 हजार हिंदू-ईसाई लड़कियों की ISIS में भर्ती की हकीकत

विज्ञापन

7 of 11
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वबड़े पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का आयोजन गुरुवार को मुंबई में किया गया। गुरुवार की रात सितारों से सजी थी। इस सेरेमनी में आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और राजकुमार राव व भूमि पेडनेकर की बधाई दो को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान द कश्मीर फाइल्स को सात कैटेगरी में नॉमिनेशन्स मिले थे, लेकिन फिल्म ने एक भी अवॉर्ड नहीं जीते। अब इसपर अनुपम खेर ने अपना रिएक्शन दिया।

 

Anupam Kher: 7 कैटेगरी में नॉमिनेट होने के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' को नहीं मिला अवॉर्ड, अनुपम खेर ने किया रिएक्ट

 

8 of 11
संजय लीला भंसाली-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ। सलमान खान ने इस अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया। वहीं जान्हवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीस और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत कर इसे खास बनाया। समारोह में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' छाई रही। इस फिल्म की झोली में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 10 अवॉर्ड्स आए हैं।

 

Sanjay Leela Bhansali: गंगूबाई काठियावाड़ी को 10 फिल्मफेयर मिलने पर भंसाली ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

9 of 11
इरफान खान-बाबिल खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान इस दुनिया को तीन साल पहले अलविदा कह गए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन फिल्में की हैं, जिसमें मदारी, अंग्रेजी मीडियम, पीकू जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टर ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में राज किया था। साथ ही उनके दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर की आखिरी फिल्म सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनूप सिंह ने किया है। इसी बीच एक्टर के बेटे बाबिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबिल अपने पिता के फिल्म ते पोस्टर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल

 

10 of 11
सुंबुल तौकीर-फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो 'इमली' में सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इनकी बॉन्डिंग देख दर्शकों ने इन दोनों की डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए। हाल ही में फहमान ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया है कि टीवी शो के सेट पर वह और सुंबल एक-दूसरे के करीब कैसे आए?
 

Fahmaan-Sumbul Touqeer: फहमान ने बताई सुंबुल के नजदीक आने की वजह, बोले- सेट पर उसे...

विज्ञापन

11 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
द कश्मीर फाइल्स के बाद जमकर सुर्खियों में आए इस फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल बीते दिनों निर्माता की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर नॉमिनेशंस में 7 अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड शो से कुछ घंटे पहले ही इसका बहिष्कार करते हुए ट्वीट किया था। कंगना के बाद विवेक अग्निहोत्री ने यह कदम उठाया था। अब हाल ही में अभिनेता गुलशन देवैया ने विवेक अग्निहोत्री की पोल खोली है।
 

Vivek Agnihotri: 'ट्वीट के बाद व्हाट्सएप पर क्यों...', फिल्मफेयर मामले पर इस अभिनेता ने ली निर्देशक की चुटकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें