फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Zafar: ट्रोल होने पर जागे अली जफर के अरमान, जावेद के बयान को गलत बताकर बोले- पाकिस्तानी होने पर गर्व

Fri, 24 Feb 2023 10:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर, अली जफर - फोटो : social media
बीते दिनों से भारत के साथ-साथ सरहद पार हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सिर्फ और सिर्फ दिग्गज भारतीय गीतकार जावेद अख्तर का नाम गूंज रहा है। पाकिस्तान के घर में घुसकर पड़ोसी मुल्क को उसकी करतूतों पर फटकार लगाते हुए तीखा बयान दिया है। दरअसल, जावेद अख्तर ने पाक में जाकर 26/11 के मुंबई हमलों की निंदा करते हुए पाक को आईना दिखाया था, जिसके बाद से भारत में हर कोई गीतकार की तारीफों के पुल बांध रहा है। लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इन्हीं में गायक और अभिनेता अली जफर का नाम भी शामिल है। हाल ही में अली ने इस पर रिएक्शन दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अली जफर - फोटो : Instagram
हाल ही में, अली फजल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जावेद अख्तर के बयान का जिक्र करते हुए इसको लेकर आपत्ति जताई। अली ने लिखा, 'दोस्तों, मैं आप सभी से प्यार करता हूं और वास्तव में आपकी तारीफ और आलोचना को समान रूप से महत्व देता हूं। लेकिन मैं हमेशा एक बात की रिक्वेस्ट करता हूं कि किसी भी निष्कर्ष या फैसले पर पहुंचने से पहले फैक्ट्स को कंफर्म करें। मैं फैज फेस्टिवल में मौजूद नहीं था और न ही अगले दिन तक क्या कहा गया था, इसके बारे में पता था। मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा था।'
विज्ञापन

3 of 5
अली जफर - फोटो : Instagram
अली यहीं नहीं रुके वह आगे लिखते हैं कि, 'मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है। यह बात पूरी तरह से आप लोगों को पता होनी चाहिए कि कोई भी पाकिस्तान अपने देश या उसके लोगों के खिलाफ किसी भी बयान की सराहना नहीं करेगा। विशेष रूप से दिलों को करीब लाने के लिए एक कार्यक्रम में। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान ने आतंकवाद और इस तरह से कितना नुकसान उठाया है और पीड़ित है। असंवेदनशील और अनावश्यक टिप्पणी से कई लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।'

4 of 5
अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अली ने इससे पहले जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए उनके गाने की तारीफ की थी, जिसको लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब ट्रोलिंग के बाद अली जफर की यह टिप्पणी जाहिर करती है कि ट्रोल होने के बाद उनके सुर बदल गए हैं। अली जफर ने जावेद अख्तर की तारीफ में लिखा था, 'उनको होस्ट करना एक सम्मान की बात थीय मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आर्ट और म्यूजिक सीमाओं को पार करते हैं और लोगों को एक साथ लाने का सबसे अच्छा तरीका है। प्यार शांति का एकमात्र तरीका है। थैंक्यू जावेद अख्तर साहब अपनी प्रेजेंस से हमें ग्रेस करने के लिए। हमें जोड़े रखने के लिए फैज साहब का धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : social media
जावेद अख्तर ने हाल ही में लाहौर में फैज फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर आईना दिखाया है और खूब खरी-खरी सुनाई थी। जावेद अख्तर ने कहा है कि मुंबई में जो 26/11 का हमला हुआ है, उसके हमलावर पाकिस्तान में घूम रहे हैं। जावेद अख्तर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। भारत में जहां एक तरफ भारत में उनकी तारीफ हो रही है, वहीं पाक में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
Divya Agarwal: वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा- न कभी पहना..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें