फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 की कमाई में गिरावट जारी, 13वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Wed, 12 Oct 2022 09:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेलवन-1 ने बीते महीने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था जिसका असर इसकी रिलीज के बाद देखने को मिला। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली और इसके बाद के दिनों में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। लेकिन वक्त बीतने के साथ ही अब इस फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी है।
Sapna Choudhary: नेहा कक्कड़ की आवाज के साथ सपना चौधरी ने लगाई आग, धांसू डांस देख फैंस बोले- चलती फिरती तबाही
विज्ञापन

2 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच विक्रम स्टारर पीएस-1 के दूसरे बुधवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। वीकडेज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही है। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 13वें दिन 3.30 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि यह आंकड़े शुरुआती है जिसमें कल तक फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 227.55 करोड़ हो गया है।
Photos Of The Day: बॉडीफिट गाउन में नोरा की अदाएं और शिमरी ड्रेस में मौनी ने ढाया कहर, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मल्टीस्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए टिकट खिड़की पर 175.6 करोड़ रुपये बटोरे थे। तमिल भाषा में 142.85 करोड़, तेलुगू में 13.55 करोड़, हिंदी में 14.25 करोड़ और मलयालम में 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया। गौरतलब है कि चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। 
Katrina-Vicky: कटरीना ने विक्की से शादी के बाद पहली बार बयां किया दिल का हाल, बोलीं- सात फेरे लेने के बाद...
विज्ञापन

4 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, विक्रम, रवि, कार्थी, तृषा जैसे सितारों ने काम किया है। ऐश्वर्या ने इस फिल्म से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। विक्रम के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों रावण में साथ काम कर चुके हैं।
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत पस्त, बुधवार को हुआ महज इतना कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें