हमारे भारत देश में हर त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में बॉलीवुड में भी हर पर्व को पूरे उत्साह से मनाया जाता है। इन्हीं में से एक है करवा चौथ का पर्व। इस साल पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों में हर आम महिला के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी लगी हैं। आम तौर पर पत्नियां दिन भर बिना खाए-पिए अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन हमारे बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो अपनी पत्नी से इतना प्यार करते हैं कि उनके लिए यह व्रत पूरी श्रद्धा से रखते हैं। आइए जानते हैं कौन से सेलेब्स हैं, जो अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं...