फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-1: फिल्म रिलीज से पहले थिएटर मालिकों को मिली धमकी, लिखा- आखिरी वॉर्निंग...हम केवल भारतीय फिल्में...

Thu, 29 Sep 2022 10:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन -1' कल यानी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही भारत में फिल्म का अच्छा-खासा बज देखने को मिल रहा है। हालांकि, विदेशों में माहौल इसके उलट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय की इस फिल्म को कनाडा और लंदन में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह कि तमिल फिल्मों से नफरत करने वाले कुछ समूहों ने थिएटर के मालिकों को फिल्म न रिलीज करने तक की नसीहत दे दी है।Vikram Vedha vs PS1: ऋतिक की फिल्म 'पीएस 1' को नहीं दे सकती बॉक्स ऑफिस पर मात! बोले विक्रम वेधा के निर्देशक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघर के मालिकों को ईमेल के जरिए दी गईं धमकियां
कनाडा में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 1' के डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। डिस्ट्रीब्यूटर ने अपनी पोस्ट में केडब्ल्यू टॉकीज के मेल का स्क्रीनशॉट साझा किया है। मेल को पढ़ यह साफ पता चल रहा है कि केडब्ल्यू टॉकीज को फिल्म न रिलीज करने की सलाह दी जा रही है। PS1 Prediction: पोन्नियिन सेल्वन और विक्रम वेधा में होगी टक्कर, पहले दिन कितना कमाएगी मणिरत्नम की फिल्म?

विज्ञापन

3 of 4
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केडब्ल्यू टॉकीज ने भी किया पोस्ट
डिस्ट्रीब्यूटर के अलावा केडब्ल्यू टॉकीज ने भी ट्विटर पर धमकी भरे मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस मेल में लिखा था- यह, सभी थिएटर मालिकों और कर्मचारियों के लिए वॉर्निंग है। यदि आपने केडब्ल्यू टॉकीज की फिल्म चुप या पीएस-1 को रिलीज किया, तो हम सभी स्क्रीन्स के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। इतना ही नहीं, हम इतनी तबाही मचाएंगे कि आपके वर्कर्स अस्पताल जाने की हालत में होंगे। Chiyaan Vikram: इन फिल्मों के कारण हिंदी राज्यों में फेमस हैं चियान विक्रम, ओटीटी पर आज भी पसंद करते हैं लोग

विज्ञापन

4 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
हम केवल इंडियन फिल्में...
मेल में आगे लिखा था- ऐसा हम सिर्फ भारतीय फिल्मों के साथ नहीं बल्कि अंग्रेजी फिल्मों के साथ भी करेंगे। और हम ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक आप केडब्ल्यू टॉकीज की फिल्में दिखाना बंद नहीं कर देते हैं। आपको हमारे लोकल सिनेमाघरों से कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने ये फिल्में दिखाना बंद कर दिया है। यह आप सभी के लिए आखिरी वार्निंग है।' Love Story: बेपनाह मोहब्बत से हाथ में फ्रैक्चर तक, दिल तोड़ देगी सलमान-ऐश्वर्या की अधूरी प्रेम कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें