फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल रोहतगी सहित ये छह सितारे खा चुके जेल की हवा, सलमान-संजय दत्त का नाम भी शामिल

Wed, 18 Dec 2019 01:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
salman khan, payal rohtagi, sanjay dutt - फोटो : social media
अभिनेत्री पायल रोहतगी को पुलिस ने 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था जिसके दो दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई। पायल ने सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। पायल ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो जेल की हवा खा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग खान' कहे जाने वालेे सलमान खान काले हिरण केस को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं। यह मामला सितंबर 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान का है। 
विज्ञापन

3 of 6
Shiney Ahuja - फोटो : file photo
शाइनी आहूजा
फिल्म 'गैंगस्टर' से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता शाइनी आहूजा भी गिरफ्तार हो चुके हैं। रेप केस में दोषी अभिनेता को अदालत ने सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

4 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
1993 में संजय दत्त पर अवैध रूप से पिस्टल और एके-56 राइफल रखने का आरोप लगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Rajpal Yadav - फोटो : twitter
राजपाल यादव
अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजपाल यादव भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पांच करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने की सजा सुनाई थी। राजपाल यादव ने इंदौर निवासी सुरेंदर सिंह से निजी आवश्यकता बताते हुए पैसे उधार लिए थे। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जो कि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
monika bedi
मोनिका बेदी
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका कही जाने वालीं मोनिका बेदी भी गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुकी हैं। मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक भोपाल जेल में कैदी बनकर रहीं थीं। 

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज होते ही एसिड अटैक पीड़िता नाराज, ये है वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें