प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म अभिनेता और राजनेता सुरेश गोपी की बेटी भाग्य सुरेश की शादी में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 5
पीेएम ने सितारों से की मुलाकात
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा नेता गोपी सुरेश की बेटी भाग्य सुरेश और वरण श्रेयस को प्रधानमंत्री ने वरणमाल्यम प्रदान किया। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मंगलवार शाम कोच्चि पहुंचे। पीएम मोदी ने बुधवार को सुबह त्रिशूर के गुरुवयूर श्री कृष्णस्वामी मंदिर में अभिनेता और भाजपा नेता सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में हिस्सा लिया। पीएम करीब 25 मिनट तक गुरुवायुर मंदिर में दर्शन करने के बाद रुके रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विधिवत शादी की परंपरा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
पीएम मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवयूर मंदिर में दर्शन के दौरान प्रधनाममंत्री पूजा करते समय केरल की पारंपरिक पोशाक 'मुंडू' (धोती) और 'वेष्टी' (ऊपरी शरीर को ढकने वाले शॉल) में नजर आए। गुरुवायुर मंदिर भगवान गुरुवायुरप्पन (भगवान कृष्ण) को समर्पित है। केरल में हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा स्थल है। अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार नहीं निभाना चाहते थे पंकज, अभिनेता ने खुद किया वजह का खुलासा
4 of 5
विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवायुर मंदिर में दर्शन के दौरान पीएम मोदी गोपी सुरेश की बेटी की शादी में शामिल हुए। भाग्य सुरेश की शादी मंदिर के 'नादपंथल' के कल्याण मंडपम में आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी विवाह समारोह में लड़की वाले पक्ष की ओर से पहुंचे थे। ऐसे में पीएम ने लड़की पक्ष की ओर से वर और वधू को वरमाला देकर प्रणाम किया। Mahesh Babu: 'माइग्रेन होने लगा फिर...,' गुंटूर कारम में बीड़ी फूंक महेश बाबू का हो गया था हाल-बेहाल
गोपी सुरेश की बेटी के विवाह समारोह में पीएम
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने त्रिशूर में त्रिप्रयार श्री रामास्वामी मंदिर का भी दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। पीएम जब मंगलवार रात केरल पहुंचे तो कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने उनका स्वागत किया। 'कॉफी विद करण 8' के अंतिम एपिसोड का प्रोमो जारी, करण ने ओरी की डेटिंग लाइफ पर किया बड़ा खुलासा