बॅालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बनने के साथ ही बेटी वामिका के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं। इन दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ यूके में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की झलक कैमरे के सामने या फिर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नहीं दिखाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का की तस्वीरें हो रही हैं। इस तस्वीर में अनुष्का स्टोलर में आराम फर्मा रहीं नन्हीं वामिका भी नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा।
दरअसल, बीते महीने अनुष्का पति विराट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथैम्प्टन गईं थीं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ फोटोज भी शेयर किए थे। फोटोज में अनुष्का ने लॉन्ग ब्राउन कोट पहना हुआ है और पोनिटेल बनाई हुई है।