Pia Bajpai
- फोटो : सोशल मीडिया
'लाल रंग', 'मिर्जा जूलियट' और 'लॉस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं पिया ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि वर्षों पहले जब उन्होंने अपना शहर छोड़ा तो उन्हें खुद पर इतना यकीन तो था कि वह कुछ बनकर ही लौटेंगी। हालांकि, इटावा के शीर्ष 10 लोगों में वह जगह बना पाएंगी, इसका विचार तक उन्हें नहीं था। पिया के मुताबिक एक कंप्यूटर कोर्स करने के बाद उन्होंने नोएडा में रिसेप्शन की नौकरी की। मगर, उस नौकरी में उनका मन नहीं लगा। पिया एक्टिंग की दुनिया में किस्मत चमकाना चाहती थीं और उन्होंने पिता से मुंबई जाने की जिद की। वे तैयार न हुए तो पिया ने अपने पिता से झूठ बोला कि एक टीवी शो में काम करने का ऑफर मिला है। घरवालों ने भी यकीन कर लिया और इस तरह मुंबई जाने का सफर शुरू हुआ।