फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: सारा के बोल्ड लुक्स और बिकिनी में मोनालिसा ने बढ़ाया पारा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Wed, 23 Nov 2022 07:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सारा अली खान, मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरी को मौजूदा समय में सोशल मीडिया ने काफी कम कर दिया है। पहले जहां केवल सीमित संसाधनों की वजह से प्रशंसक अपने चहेते कलाकारों के बारे में बहुत कम जान पाते थे। वहीं, अब तकनीक के माध्यम से वह सीधे अपने पसंदीदा सेलेब्स के साथ जुड़ चुके हैं। यही वजह है कि सेलेब्स भी खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं....
विज्ञापन

2 of 10
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। टीवी के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आज अंकिता ने अपने पति के साथ खुद की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
Pooja Bhatt: 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर BJP नेताओं के झूठे दावों पर भड़कीं पूजा भट्ट, दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

3 of 10
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा अली खान ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास मुकाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बुधवार को अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटोज में वह ब्लैक एंड रेड कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन फोटोज से उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

4 of 10
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन ने अब तक कई टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हर रोज वह कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में वह ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस में सोफे पर बैठे नजर आईं। इन फोटोज में उनकी क्यूट स्माइल देखी जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 10
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मौजूदा समय की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह जल्द ही फिल्म भेड़िया में नजर आने वाली है। हाल ही में वह अपनी फिल्म का प्रचार करने अपने स्कूल में पहुंचीं, जहां की एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने  बताया है कि वह 15 साल के बाद अपने स्कूल दोबारा आई हैं।
विज्ञापन

6 of 10
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला एक्टिंग के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत सुंदर दिख रही हैं।
Alia Bhatt: ब्रह्मास्त्र की ईशा से आलिया भट्ट ने की अपनी तुलना, बोलीं- मैं भी बात-बात पर गुस्सा हो सकती हूं
विज्ञापन

7 of 10
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा को बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये तस्वीरें फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं।

8 of 10
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रांगदा सिंह
चित्रागंदा सिंह अब  तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। खूबसूरती के मामले में वह किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने मरून गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 
Arshi Khan: एक्ट्रेस अर्शी खान करने जा रहीं हैं शादी! जानिए कौन हैं उनके होने वाले हमसफर

9 of 10
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह हिंदी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहुत बोल्ड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आ रही हैं। फोटो में मोनालिसा सन बाथ लेती दिख रही हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
सोनम कपूर एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस की वजह से भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। इस बार सोनम ने ब्लैक ओवरकोट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में ब्लैक सनग्लास लगाए सोनम अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Drishyam 2 Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को फिल्म ने की इतनी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें