फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'पठान' पर बड़ा अपडेट और इस दिन ओटीटी पर आएगी 'कांतारा', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 23 Nov 2022 07:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कांतारा, पठान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में रोजाना कुछ नया होता है। फैंस भी चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्भया कांड के दस साल बाद एक बार फिर देश सिहर उठा है। श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने एक बार फिर पूरे देश को परेशान कर दिया है। सोचने पर मजबूर कर दिया है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई युवा पीढ़ी के लिए खौफजदा हो गया है। कुछ उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बरतने की सलाह दे रहे हैं, तो कोई उन्हें वर्चुअल वर्ल्ड पर यकीन न करने का परामर्श दे रहा है। इसी बची ‘शक्तिमान’ सीरियल से पहचान बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने युवा पीढ़ी को संबोधित किया है।

श्रद्धा मर्डर केस से सिहर उठे मुकेश खन्ना, पोस्ट शेयर कर बोले- 'ऐसे आफताबों के पंख काट दिए जाने चाहिए'

 

विज्ञापन

3 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांतारा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर हिंदी भाषा में भी जबरदस्त कमाई की है। तकरीबन 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। सस्पेंस और जबरदस्त थ्रिलर से भरी इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब 'कांतारा' ओटीटी पर भी रिलीज के लिए तैयार है।

ऋषभ शेट्टी की थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' को ओटीटी पर देखने के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन से होगी स्ट्रीम

4 of 11
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता पिछले 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अभिनेता पर डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। उन्हें इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जब डॉक्टर्स से अभिनेता के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, तब उन्होंने कोई भी सूचना देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। हालांकि, अभी तक अभिनेता के परिवार वालों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ऐश्वर्या के पिता की भूमिका निभाने वाले विक्रम गोखले की हालत नाजुक, 15 दिनों से अस्पताल में हैं भर्ती
विज्ञापन

5 of 11
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। कभी ये जोड़ी पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती है तो कभी दोनों ट्रोल्स को करारा जवाब देने लग जाते हैं। हालांकि इस बार दोनों किसी और वजह से सुर्खियों में हैं और ये वजह है उनका नया किराए का घर। जी हां अनुष्का और विराट ने हाल ही में नया किराए का घर लिया है इसके अलावा दोनों नए घर की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

2.76 लाख के किराए के घर में रहने जा रहे हैं अनुष्का-विराट कोहली, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक 
विज्ञापन

6 of 11
हिट 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों, दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस केस में आफताब नाम के एक लड़के पहले अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा को मौत के घाट उतारा और फिर उसके 35 टुकड़े कर दिए। देशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा है। चर्चा है कि इस घटना पर फिल्म भी बन सकती है। लेकिन इसी बीच अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म 'हिट: द सेकंड केस' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म के ट्रेलर में इत्तेफाक से श्रद्धा मर्डर केस जैसी कहानी ही दिखाई गई है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर चर्चा हो रही है। 

अदिवि शेष की इस 'हिट 2' में दिखाई देगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, रिलीज हुआ फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर
विज्ञापन

7 of 11
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं और अब प्रशंसकों को कपल  की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सुनील शेट्टी भी बेटी अथिया की शादी को लेकर कहा था कि जल्दी ही होगी। ऐसे में अब शादी को लेकर एक और अपडेट भी सामने आया है।

केएल राहुल और अथिया का वेडिंग आउटफिट हुआ फाइनल! जानिए कब शादी के बंधन में बंधेगा कपल

8 of 11
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर 'पाठन' ट्रेंड भी करने लगा है।

म्यूजिक कंपोजर शेखर ने दिया शाहरुख खान की 'पठान' से जुड़ा बड़ा हिंट, एक्साइटेड हो रहे फैंस

 

9 of 11
एंड्रिला शर्मा,सब्यसाची चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा ने 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से ब्रेन स्क्रोट के चलते अस्पताल में भर्ती रहीं एंड्रिया ने 20 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट के बाद दम तोड़ दिया। एंड्रिला के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री के आखिरी दम तक उनके बॉयफ्रेंड और बंगाली अभिनेता सब्यसाची चौधरी उनके साथ रहे। वहीं, अब सब्यसाची का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एंड्रिया के पैरों को किस कर उन्हें अंतिम विदाई देते नजर आ रहे हैं।

Aindrila Sharma: एंड्रिला शर्मा के पैरों पर किस करके बॉयफ्रेंड सब्यसाची ने दी अंतिम विदाई, वायरल हो रहा वीडियो
 

10 of 11
Jaya Prada, Dalip Tahil - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप ताहिल बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े किए हैं। इसके अलावा, वह फिल्मों में कॉमेडी सीन्स भी करते नजर आए हैं। सिनेमा को पसंद करने वाले लोग दिलीप ताहिल के काम की अक्सर तारीफ करते नजर आए हैं। लेकिन इन सबके बीच अभिनेता से जुड़ी एक खबर कई बार सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दिलीप ताहिल ने जया प्रदा के साथ रेप सीन शूट किया था और तब वह अपना आपा खो बैठे थे। वहीं, अब अभिनेता ने इस रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी है। 

जया प्रदा के साथ रेप सीन में आपा खो बैठे थे दिलीप ताहिल? अभिनेता ने वर्षों बाद बताया सारा सच

 

विज्ञापन

11 of 11
राहुल गांधी, पूजा भट्ट - फोटो : Social media

इस समय देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। उनके इस प्रयास को 'भारत जोड़ो यात्रा' का नाम दिया गया है। राहुल गांधी के साथ देश हित के लिए रखी गई इस यात्रा में अभी तक फिल्मी इंडस्ट्री के बहुत से सितारे जुड़ चुके हैं। इन सितारों में स्वरा भास्कर से लेकर पूजा भट्ट तक का नाम शामिल है। हाल ही में कांग्रेस की विरोधी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे सहित कई बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर चौंकाने वाला दावा किया है, जिसमें बताया गया है कि राहुल ने एक्टर्स को पैसे देकर अपनी यात्रा में शामिल किया है। अब इस ट्वीट के विरोध में पूजा भट्ट ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर बीजेपी नेताओं के झूठे दावों पर फूटा पूजा का गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें