फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: आलिया ने दिखाया अपना बेबी ग्लो और अनन्या का हॉट लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 09 Aug 2022 08:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आलिया भट्ट, अनन्या पांडे - फोटो : social media
सिनेमा जगत की बात आते ही सभी के दिमाग में इसके बारे में जानने की उत्सुक्ता जाग जाती है। चका चौंध भरी इस दुनिया से जुड़ी खबरों से हर कोई अपडेट रहना चाहता है। दर्शक न केवल फिल्मों के बारे में ही जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं। फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर सितारों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है। सितारे भी अपने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए खुद की लाइफ के लम्हों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों में जानते हैं आज आपके पसंदीदा सेलिब्रिटीज ने क्या अपडेट दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियां बटोर रही आलिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखा रही हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान की तस्वीरों को साथ-साथ और भी फोटोज अपलोड कर रही हैं। आज अभिनेत्री ने अपने बेबीमून की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : social media
अनन्या पांडे
अपनी पहली साउथ फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी रोज अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज अभिनेत्री को मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते स्पॉट किया गया। इसी दौरन अनन्या ने फोटोशूट भी कराया था, जिसमें एक बार फिर उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे लाइट ग्रीन कलर का कॉर्ड सेट पहने दिखाई दे रही हैं। 

4 of 11
मोनालिसा - फोटो : social media
मोनालिसा
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री वाइट कर के डीप नेक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है। 
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : social media
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। वह आए दिन वेकेशन से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक कॉर्ड सेट में वाइट कैप पहने बहुत स्टाइलिश लग रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
दिशा परमार - फोटो : social media
दिशा परमार
टीवी की प्रिया यानी दिशा परमार भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक कोट पैंट पहने पोज देती नजर आ रही हैं। शिमरी बैकग्राउंड में उनका यह ब्लैक कोट काफी जच रहा है। 
विज्ञापन

7 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त कार्तिक आर्यन ने आज अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनका फंकी लुक नजर आ रहा है। ब्लैक कलर की ढीली-ढाली पैंट और येलो कलर का स्वेट शर्ट पहने कार्तिक गले में हैड फोन डाले पोज दे रहे हैं। 

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : social media
शमा सिकंदर
41 की उम्र में सबको अपनी बोल्डनेस से दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर ने भी हाल ही में अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर। साझा की हैं। इसमें उनका ग्लैमरस लुक दिखाई दे रहा है। पतली स्ट्रिप वाली ब्लैक ब्रालेट पहन शमा इस तस्वीर में वो हॉट नजर आ रही हैं ।

9 of 11
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी बढ़ती उम्र के बाद भी वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं और अक्सर जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं। सलमान ने आज अपनी एक्सरसाइज के बाद की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह काफी फिट लग रहे हैं। इस तस्वीर में उनके सिक्स पैक एब्स भी नजर आ रहे हैं। 

10 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर ही अपनी तस्वीरों के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 20 साल की उम्र में वह हॉटनेस के मामले में किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को टक्कर दे सकती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह  टाई एंड डाई बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय
टीवी से निकलर बॉलीवुड तक में अपना सिक्का जमा चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय ने आज अपने पति सूरज नांबियार और अपनी एक दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों को विश करते हुए अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं, जिनमें हमेशा की तरह उनका हॉट अंदाज नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें