आजकल आम इंसान हो या सेलिब्रिटी सबके लिए सोशल मीडिया बहुत जरूरी बन गया है। अपनी जिंदगी की हर छोटी बड़ी अपडेट लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड की चटपटी खबरों और अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। सितारे भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स, पार्टी या निजी जिंदगी के खास पल अपने फैंस के साथ साझा करना नहीं भूलते। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन
2 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। ऐसे में अभिनेता ने मुस्कुराते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उसके साथ उन्होंने लिखा, '100 करोड़ वाली स्माइल।' कार्तिक की यह फिल्म 2007 में आई 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
कृति सेनन
- फोटो : Instagram
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर के शिमरी लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ब्लैक, शिमरी और इंटेंस आंखें, जिससे ग्लैम बनाता है। तस्वीरों में उनकी कातिलाना अदाओं को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 11
विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल ने ब्लू कलर के ब्लेजर और पैंट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह कमाल के पोज देते हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक कलर के ग्लासेस से कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'नीला कुक्कड़।' उनकी इस पोस्ट पर पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने भी कमेंट कर लिखा, 'मेरा वीर।'
विज्ञापन
5 of 11
हिना खान, रॉकी जायसवाल
- फोटो : Instagram
हिना खान
कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के बाद हिना खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ समय बिता रही हैं। हिना इंस्टाग्राम पर रॉकी के साथ अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। हिना खान ने रॉकी के साथ अपनी स्टोरी लगाई, जिसमें दोनों वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में हिना सूरज की रोशनी का आनंद उठा रही हैं।
विज्ञापन
6 of 11
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों इंस्तांबुल के तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। सारा तुर्की में अपने दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। वह अपनी ट्रिप की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। कभी वह कॉफी पीती हुई नजर आ रही हैं, तो कभी वह ऐतिहासिक जगहों पर जा रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
शहनाज गिल
- फोटो : Instagram
शहनाज गिल
शहनाज गिल को हाल ही ब्रह्माकुमारी के एक कार्यक्रम में देखा गया। वह यहां अस्पताल का उद्घाटन करने आई थीं। इस दौरान शहनाज ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना हुआ था, जिसमें फैंस को उनकी सादगी इतना पसंद आई कि वह उन्हें एंजल कहने लगे। शहनाज ने इस कार्यक्रम में अपने लुक को भी बेहद सिंपल रखा था।
8 of 11
मानुषी छिल्लर
- फोटो : Instagram
मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी पहली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में मानुषी की भी खुशी का ठिकाना नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के दौरान का ही अपना एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, मुस्कुराना बंद नहीं कर सरकी, क्योंकि सम्राट पृथ्वीराज के सिनेमाघरों में रिलीज होने में बस पांच दिन बचे हैं।
9 of 11
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी ने शूटिंग के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक हिंट दिया है कि कुछ नया आने वाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, जल्द ही कुछ आने वाला है, शूटिंग मोड...थक गई।
10 of 11
कनिका कपूर
- फोटो : Instagram
कनिका कपूर
कनिका कपूर ने 20 मई 2022 को गौतम हाथीरमानी के साथ शादी रचाई थी। सिंगर की शादी की तस्वीरों पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वहीं, अब उन्होंने अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की हैं। कनिका और गौतम ने लंदन में अपनी शादी को रजिस्टर कराया है। फोटो शेयर करते हुए कनिका ने लिखा, हैप्पीनेस। शादी रजिस्टर कराने के बाद वह हाथ में पिंक कलर के फूल लेकर बाहर आती हुई दिखाई दे रही हैं।
जेनिफर विंगेट
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट जल्द ही अपने शो 'कोड एम' के नए सीजन के साथ वापस लौट रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फूल स्लीव्स बॉडी हगिंग टॉप के साथ स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को स्लीक बन के साथ कंप्लीट किया है। फोटो के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, क्यूट लगा, जल्द ही 30 कुछ हो जाऊंगी।