ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि दिवाली के मौके पर वह पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। ताजा तस्वीरों में ट्रेडिशनल ड्रेस में वह काफी सुंदर लग रही हैं। साथ ही उन्होंने हिंदी में कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हर खुशी, खुशी मांगे आपसे, हर जिंदगी, जिंदगी मांगे आपसे, इतना उजाला हो आपके जीवन में, कि दीया भी रोशनी मांगे आपसे, दीपावली की शुभकामनाएं।'