फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: जान्हवी का बोल्ड लुक और अप्सरा सी खूबसूरत लगीं जैकलीन, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Wed, 07 Dec 2022 08:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जान्हवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस और उनके पसंदीदा सितारों के बीच की दूरी को मौजूदा समय में सोशल मीडिया ने काफी कम कर दिया है। पहले जहां केवल सीमित संसाधनों की वजह से प्रशंसक अपने चहेते कलाकारों के बारे में बहुत कम जान पाते थे। वहीं, अब तकनीक के माध्यम से वह सीधे अपने पसंदीदा सेलेब्स के साथ जुड़ चुके हैं। यही वजह है कि सेलेब्स भी खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते रहते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलेब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है.. 
विज्ञापन

2 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में दोनों मुंबई की भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों में वेकेशन एंजॉय करने निकल पड़े हैं। इस वेकेशन से कटरीना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी खुश और खूबसूरत लग रही हैं। कटरीना ने कैप्शन के जरिए यह भी बताया है कि उनकी तस्वीरें विक्की कौशल ने क्लिक की हैं।
विज्ञापन

3 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर
अपनी बोल्ड अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली जान्हवी कपूर ने आज एक बार फिर अपना ग्लैमरस अवतार फैंस को दिखाया है। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख लोग जान्हवी की आदाओं पर दिल हार रहे हैं।
Kedarnath: 'केदारनाथ' फिल्म को पूरे हुए 4 साल, सारा अली खान ने सुशांत सिंह के लिए लिखा भावुक नोट

4 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
निक्की तंबोली
बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली अपनी अदाएं दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री ने आज भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। लेटेस्ट लुक में ग्रीन क्रॉप टॉप और पैंट पहने निक्की अपनी कर्वी फिगर दिखा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram
हुमा कुरैशी
अपनी फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हुमा कुरैशी ने आज साड़ी पहनकर अपने गॉर्जियस लुक से लोगों का दिल जीत लिया है। हुमा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ऑरेंज कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। साड़ी में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए हुमा ने डीप नेक कट ब्लाउज पहना हुआ है।
विज्ञापन

6 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : Instagram

जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर फैंस को अपना ट्रेडिशनल अवतार दिखाया है। लेटेस्ट तस्वीरों में जैकलीन ग्रेइश व्हाइट लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री का यह लुक लोगों को खूब भा रहा है।
Filmy Wrap: 'तारक मेहता' से टप्पू की विदाई और हनी सिंह की लाइफ में प्यार की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

7 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
शमा सिकंदर
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजाने वाली शमा सिकंदर चाहे फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया से फैंस के साथ बखूबी जुड़ी रहती हैं। शमा सिकंदर रोज अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। आज भी अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें व्हाइट साड़ी में पोज देती दिखाई दे रही हैं। 

8 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
टीवी अभिनेत्री से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी अवनीत कौर इन दिनों जापान में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। अपने ट्रिप से अवनीत ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह समंदर के किनारे एंजॉय करती दिख रही हैं। अवनीत इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Rajpal Yadav: नए लुक में डैशिंग लगे राजपाल यादव, सिर के इस हिस्से में कराया हेयर ट्रांसप्लांट

9 of 11
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram
जैस्मीन भसीन
टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शिप पर समंदर की लहरों और डूबते सूरज बीच पोज देती दिखाई दे रही हैं। जैस्मीन ने इस तस्वीर में टाई एंड डाई का ऑरेंज और व्हाइट कलर का एक गाउन पहना हुआ है, जिसमें उनका नो मेकअप लुक नजर आ रहा है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक कैप्शन भी लिखा है।

10 of 11
सरगुन मेहता - फोटो : Instagram
सरगुन मेहता
टीवी और पंजाबी फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाने वाली सरगुन मेहता अपनी शादी की सालगिराह के मौके पर अपने पति रवि दुबे के साथ तस्वीरें साझा की हैं। दोनों की शादी को आज नौ साल हो गए हैं। सरगुन और रवि का प्यार इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है। 
Wiz Films: विज फिल्म्स की अनटाइटल्ड फिल्म का हुआ एलान, पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी निभाएंगे मुख्य किरदार
विज्ञापन

11 of 11
प्रणीता सुभाष - फोटो : Instagram
प्रणीता सुभाष
साउथ फिल्मों की पॉपुलर अभिनेत्री प्रणीता सुभाष ने आज अपने पति और बेटे साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनकी गोद में उनका बेटा दिखाई दे रहा है और उनके पति उसे लाड करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें