मलाइका, अमृता, करीना
- फोटो : insta
करीना और मलाइका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो 35 के बाद भी अपने लुक से लाइम लाइट लूटने में कामयाब रहती हैं। करण जौहर की पार्टी में जहां करीना शिमरी सिल्वर ड्रेस में पहुंची थीं वहीं मलाइका ने एक बार फिर से अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पार्टी में मलाइका नियॉन ग्रीन कलर का ब्लेजर और शॉर्ट्स में दिखाई दीं, इसके साथ ही उन्होंने पर्पल कलर का ब्रालेट पहना हुआ था। वहीं अमृता अरोड़ा का ब्लैक गोल्डन लुक भी जबरदस्त लग रहा था। ये तस्वीर करीना के साथ मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।