aamir khan, kiran rao, karan johar
- फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने कल अपना 50वां जन्मदिन मनाया। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव एक साथ पहुंचे। इन दोनों को एक साथ देख लोगों को बहुत हैरानी हुई, क्योंकि कपल ने पिछले साल ही एलान किया था कि दोनों अलग हो रहे हैं। इस घोषणा के बाद यह दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए गए हैं। ऐसे मौकों पर हर बार इन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है और ऐसा ही इस बार भी किया गया। पार्टी से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर नेटिजन्स कमेंट करते हुए उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।
Trolled: करण जौहर की पार्टी में आमिर को किरण के साथ पहुंचना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल