फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: अक्षय संग मानुषी की जबरदस्त केमिस्ट्री और दिशा पाटनी का बोल्ड लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 26 May 2022 08:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई है। लोग हमेशा से ही फिल्मी दुनिया और अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। चाहे वह सेलेब्स की निजी जिंदगी हो या फिर उनकी प्रोफेशनल लाइफ फैंस हर एक चीज से अपडेट रहना चाहते हैं और सितारे भी अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया के जरिए कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से जानते हैं कि आज आपके पसंदीदा सितारे ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर - फोटो : insta
सबसे पहले बात करेंगे खिलाड़ी कुमार की। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म में उनके अपोजिट मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। अब अक्षय कुमार ने मानुषी संग अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

3 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी हमेशा ही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हॉट अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।
 

4 of 10
नेहा धूपिया, अंगद बेदी - फोटो : insta
अभिनेत्री नेहा धूपिया प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। वह भले ही फिल्मों में नजर आ आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा ने आज पति अंगद बेदी संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं। ऑल ब्लैक लुक में दोनों ही  बेहद अच्छे लग रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी अपने लुक से लोगों के होश उड़ा देती हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने खूब लाइम लाइट लूटी और अब करण जौहर के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी वह सिजलिंग लुक में दिखाई दीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। पिंक शिमरी आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज देख फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
करण जौहर के जन्मदिन की पार्टी में ग्लैमर का तड़का भी खूब देखने को मिला बॉलीवुड की हसीनाओं ने खूब लाइम लाइट लूटी। इन्हीं में से एक हैं जान्हवी कपूर। अभिनेत्री ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसमें वह वायलेट कलर के थाई स्लिट शिमरी गाउन में दिखाई दे रही हैं। खुले बालों के साथ उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

7 of 10
अभिनेत्री तब्बू - फोटो : insta
अभिनेत्री तब्बू इस समय फिल्म भूल भुलैया 2 में दिखाई दे रही हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। अब उन्होंने ब्लू कलर की शिमरी साड़ी में अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। जिसे उन्होंने मैचिंग बेकलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। एक्ट्रेस ने खुले स्ट्रेस हेयर और ईयरिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

8 of 10
मौनी रॉय,सूरज नांबियार - फोटो : insta
टीवी से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय अपने लुक्स से लोगों के होश उड़ा देती हैं। अब एक बार फिर से मौनी ने अपनी  सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में उनके साथ पति सूरज नांबियार में दिखाई दे रहे हैं। जहां मौनी रॉय का कातिलाना अंदाज फैंस के दिल लूट रहा है, वहीं सूरज नांबियार भी ब्लैक एंड व्हाइट कोट में कमाल के लग रहे हैं।
 

9 of 10
मलाइका, अमृता, करीना - फोटो : insta
करीना और मलाइका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो 35 के बाद भी अपने लुक से लाइम लाइट लूटने में कामयाब रहती हैं। करण जौहर की पार्टी में जहां करीना शिमरी सिल्वर ड्रेस में पहुंची थीं वहीं मलाइका ने एक बार फिर से अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पार्टी में मलाइका नियॉन ग्रीन कलर का ब्लेजर और शॉर्ट्स में दिखाई दीं, इसके साथ ही उन्होंने पर्पल कलर का  ब्रालेट पहना हुआ था। वहीं अमृता अरोड़ा का ब्लैक गोल्डन लुक भी जबरदस्त लग रहा था। ये तस्वीर करीना  के साथ मलाइका ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
 
विज्ञापन

10 of 10
वरुण धवन - फोटो : insta
अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह ब्लैक टी शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ब्लेजर डाला हुआ है। घड़ी और सिल्वर ब्रेसलेट के साथ लुक को कंप्लीट किया है। ओवर ऑल लुक में वरुण हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें