फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Bhoot: भूतों से जुड़ी समस्या सुलझाएंगी कटरीना कैफ, साथ देंगे ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी

Mon, 20 Jul 2020 02:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से बॉलीवुड के सितारे भी काम पर जुट गए हैं। हालांकि अभी थिएटर नहीं खुले हैं लेकिन फिल्म कलाकार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसमें कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। अभी की जानकारी के मुताबिक तीनों कलाकार फिल्म में भूतों को भगाते दिखेंगे।  
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 2021 में रिलीज होगी। पोस्टर में तीनों कलाकार व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और कोट में नजर आ रहे है। 
 

4 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लुक शेयर करते हुए लिखा- 'भूतों से जुड़ी आपकी हर समस्या के लिए हम आ गए हैं। #PhoneBhoot सिनेमा में 2021 में बजेगा। वैसे भूतों पे लॉकडाउन लागू नहीं होता लेकिन ये तस्वीर मार्च से लॉक्ड थी।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फोन भूत' के निर्देशक गुरमीत सिंह है। इसे जसविंदर और रवि शंकरन ने मिलकर लिखा है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से सिनेमाघर बंद है। हालांकि कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें