फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स

Fri, 28 Oct 2022 12:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' की वजह से लाइमलाइट में हैं। कटरीना के साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे। कटरीना अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें कटरीना ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स खोले हैं। कटरीना ने इस बातचीत के दौरान बताया है कि ससुराल में उन्हें प्यार से किस नाम से बुलाया जाता है और विक्की कौशल रात में उन्हें कैसे सुलाते हैं। 

Ae Dil Hai Mushkil: 'ऐ-दिल है मुश्किल' को पूरे हुए छह साल, करण जौहर ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
विज्ञापन

2 of 4
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विक्की कौशल के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने अपने लविंग हसबैंड विक्की की अच्छी और बुरी दोनों आदत के बारे में बताया है। विक्की की अच्छी आदतों के बारे में बताते हुए कटरीना कैफ ने कहा, 'मुझे उनका गाना गाना और डांस करने का शौक बहुत पसंद है। विक्की अच्छे सिंगर हैं। जब मुझे कई बार नींद नहीं आती है तो मैं उनसे ही बोलती हूं कि आप मेरे लिए कुछ गा दीजिए।

Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Social media
इसके बाद कटरीना ने विक्की कौशल की खराब आदत के बारे में भी बताया। अभिनेत्री ने कहा, 'वह कई बार जिद बहुत ज्यादा करते हैं।' कटरीना कैफ जब कपिल शर्मा के शो में शामिल हुई थीं तब भी अभिनेत्री ने अपने पति विक्की और ससुराल वालों के बारे में बात की। उन्होंने बताया था कि घर में उन्हें सब किट्टो कहकर बुलाते हैं। बता दें कि कटरीना और विक्की ने शादी से पहले अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था लेकिन शादी के बाद दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' इसी साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे। इस फिल्म में कटरीना एक 'भूतनी' की भूमिका में हैं। वहीं, ईशान और सिद्धांत भूत बस्टर के अवतार में नजर आएंगे, जो कटरीना के लिए जैकी श्रॉफ का सामना करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें