ब्रह्मास्त्र, केजीएफ 2
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी खबर है कि यश ने अभी तक मेकर्स को इस रोल के लिए हां नहीं कहा है। वहीं, अब इस खबर पर खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में जब मैंने करण जौहर से संपर्क किया गया तो उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, "यह सब बकवास है। हमने किसी से संपर्क नहीं किया है।" ब्रह्मास्त्र में देव के किरदार के लिए अब तक रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन के नाम सामने आ चुके हैं। कुछ फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर रणबीर के पिता का किरदार रणवीर और मां अमृता का रोल दीपिका पादुकोण निभाएंगी। हालांकि, अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।