फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: विदेशों में भी फिल्म का बड़ा असर, दक्षिण अफ्रीका से सीरिया तक 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर रोने लगे लोग

Thu, 17 Mar 2022 08:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में लगे एक हफ्ता होने वाला है और ये बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही कि वह इसे देखकर रोने तक लग रहे हैं। लोग इसे देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस हफ्ते होली की छुट्टियां हैं ऐसे में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की काफी उम्मीद है। भारत के साथ-साथ इस फिल्म को विदेशों में भी काफी प्यार मिल रहा है। वहां के लोग भी फिल्म को देखकर रो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को बॉलीवुड के कलाकार भी खूब प्रमोट कर रहे हैं और लोगों से इसे देखने की अपील भी कर रहे हैं। सच्चाई पर आधारित द कश्मीर फाइल्स की तारीफ पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी की है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग तो फिल्म देखने के बाद रोने लगे। वीडियो में लोग कह रहे हैं कि- गजब का एक्सपीरियंस था। 

विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- श्वेत, अश्वेत, हिस्पैनिक, साउथ अफ्रीकी, यहूदी और सीरियाई...सभी रंग, नस्ल और जााति के लोग एक ही भावना  से जुड़े हैं। ये मानवता का सबसे अच्छा उदाहरण है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। शुरुआत में इसे सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, बाद में पब्लिक डिमांड को देखते हुए फिल्म के लिए स्क्रीन की संख्या बढ़ाकर 2000 कर दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकारें भी इसके प्रमोशन में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर रही हैं। अब तक हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, गोवा और उत्तर प्रदेश की सरकार फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें