पायल रोहतगी
- फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि अहमदाबाद पुलिस, 25 जून की सुबह मुझे मेरे आवास से उठाने वाला आपका व्यवहार अस्वीकार्य है। आप मुझे अपमानित करना चाहते थे, लेकिन एक पूरे पुलिस बल के रूप में आपको इस तरह के गैर-पेशेवर तरीके से व्यवहार करने के लिए शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। मुझे अपने बयानों को साबित करने के लिए किसी गवाह की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरी सोसाइटी में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।