फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान पर पायल घोष का निशाना, बोलीं- मेरे दोस्त ने कहा था कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता

Thu, 29 Oct 2020 11:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान पठान, पायल घोष, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter/Instagram: @iampayalghosh @anuragkashyap10
फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं अभिनेत्री पायल घोष ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। पायल ने बताया कि कैसे उनकी एक बात का जवाब देते हुए इरफान ने कहा था कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
पायल घोष ने ट्वीट किया, 'मेरा एक अजीज दोस्त, जो क्रिकेटर भी था। उसने और उसके भाई (वो भी क्रिकेटर हैं) के साले ने मेरे घर पर डिनर किया और वो प्लेट रखने जा रहे थे तभी मैंने बोला कि मैं रख दूंगी, मेहमान भगवान होता है। मेरे दोस्त ने जवाब दिया कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
इससे पहले पायल घोष ने कहा था कि उन्होंने अनुराग कश्यप वाली घटना के बारे में इरफान पठान को बताया था। पायल के मुताबिक उन्होंने दुष्कर्म के सिलसिले में इरफान से कोई बातचीत नहीं की थी, लेकिन अनुराग के बारे में काफी कुछ बताया था। 

4 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
पायल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया था। लेकिन उनके संग हुई मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान को सबकुछ बताया था। उन्हें सब पता है, लेकिन अभी वे कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष - फोटो : ANI
बता दें कि बीते दिनों पायल घोष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई थीं। शामिल होने के बाद ही उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में नामित कर दिया गया था।

सोलो हीरो के तौर पर खत्म हो रही बॉबी देओल की ब्रांडिंग, शाहरुख की फिल्म में हीरो बने विक्रांत मैस्सी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें