पॉल वॉकर
- फोटो : social media
वॉकर का साल 2013 में कैलिफोर्निया के सांता क्लैरिटा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। अधिकारियों को वैलेंसिया में आग की लपटों से लिपटी एक गाड़ी मिली, जिसमें दो लोग भी मौजूद थे। 'पॉल अपने एक दोस्त की गाड़ी में जा रहे थे। उन्हें अपनी संस्था 'रीच आउट वर्ल्ड' के लिए एक चैरिटी इवेंट में उपस्थित होना था। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। पॉल अपनी उदारता, और अपने लुक के लिए फेसम थे।