फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण कार हादसे में हुई थी पॉल वॉकर की मौत, 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे एक्टर

Tue, 03 Dec 2019 11:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पॉल वॉकर - फोटो : social media
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के स्टार पॉल वॉकर की छह साल पहले नॉर्थ लॉस एंजिलिस में एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के को स्टार Tyrese Gibson ने इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा- आज ही के दिन मुझे दुनिया का सबसे बुरा फोन आया था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।
विज्ञापन

2 of 7
पॉल वॉकर - फोटो : social media
Tyrese Gibson ने लिखा- आज मैं आपको गले लगना चाहता हूं। तुम्हारी मुस्कुराहट याद रखना चाहता हूं। मुझे याद है कि हमने अपनी बेटियों को कैसे प्यार किया। एक दूसरे के साथ कई बाते शेयर कीं। हम अब भी आपको बहुत याद करते हैं। तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं है न कभी होगा। यहां आने और हमसे मिलने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।
विज्ञापन

3 of 7
पॉल वॉकर - फोटो : social media
वॉकर का साल 2013 में कैलिफोर्निया के सांता क्लैरिटा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। अधिकारियों को वैलेंसिया में आग की लपटों से लिपटी एक गाड़ी मिली, जिसमें दो लोग भी मौजूद थे। 'पॉल अपने एक दोस्त की गाड़ी में जा रहे थे। उन्हें अपनी संस्था 'रीच आउट वर्ल्ड' के लिए एक चैरिटी इवेंट में उपस्थित होना था। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। पॉल अपनी उदारता, और अपने लुक के लिए फेसम थे।

4 of 7
पॉल वॉकर - फोटो : social media
पॉल ने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्में करने से पहले "हाईवे टू हेवन", "ए टच्ड बाई एन एंजेल द्वारा", "थ्रोब" और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पॉल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

5 of 7
पॉल वॉकर - फोटो : Social Media
उनकी मां चेरिल एक फैशन मॉडल थीं और उनके पिता ठेकेदार थे। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वॉकर की जिंदगी बहुत सादी थी। न कभी किसी स्कैंडल में नाम आया, न कोई सेंसेशनल मूमेंट वायरल हुआ। लोग वॉकर को फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के हीरो के रूप में जानते हैं। उन्होंने टीवी सीरीज के अलावा 25 के लगभग फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन

6 of 7
पॉल वॉकर - फोटो : instagram
पॉल को कार का बहुत शौक था ये बात तो आप जानते ही होंगे लेकिन स्पीड को लेकर वॉकर के बारे में कहा जाता है कि कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पॉल वाकर - फोटो : File Pic
पॉल वॉकर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की फ्रेंचाइजी का एक जाना माना चेहरा रहे हैं। पॉल जब मरे तो 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में काम कर रहे थे। इसके अलावा वह एक पॉप्युलर सस्पेंस ड्रामा 'आवर' में भी नजर आए थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी पॉल को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास एक अच्छा खासा गाड़ियों का कलेक्शन था। पॉल अपने खाली समय में कई रेसिंग सीरीज में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंनें 'रेडलाइट टाइम अटैक रेसिंग सीरीज' में भी हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें