अमिताभ-जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन को शादी के बंधन में बंधे 49 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर बिग-बी ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने लिखा, 'जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है, उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूं । धनयवाद ! इसके आगे उन्होंने लिखा, सब को उत्तर न दे पाएंगे, इस लिए यहां प्रतिक्रिया, प्रतिवचन , स्वीकार करें'।