शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों खूब सुर्खियों में है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तब से इसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। टीजर के बाद से इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था, लेकिन गाने के बोल और इसमें दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी लुक को लेकर खूब बवाल मच चुका है। इसपर अश्लीलता परोसने का भी आरोप लगा है। बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-