फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Female Lead Films 2023: इन 10 फिल्मों से तय होगी बॉलीवुड हीरोइनों की तकदीर, कंगना रणौत की दो फिल्में कतार में

Thu, 19 Jan 2023 01:14 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
इस साल रहेगा इन महिला प्रधान फिल्मों का बोलबाला - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ दशकों में रिलीज हुई महिला प्रधान हिंदी फिल्मों ने समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर किया है। बावजूद इसके ऐसी फिल्मों के निर्माण का औसत बहुत ही कम है। और, ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना संक्रमण काल के बाद से महिला प्रधान फिल्मों के प्रति सिनेमाघर जाने वाले दर्शकों की रुचि लगातार घटती जा रही है। हालत ये है कि ऐसी फिल्में करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू खुद मानने लगी हैं कि महिला प्रधान फिल्मों की रिलीज के समय उनको सिनेमाघर नहीं मिलते हैं। बीते साल रिलीज हुई 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का कारोबार भी सिनेमाघरों में वैसा नहीं हुआ, जैसीकि अपेक्षा फिल्म में पैसा लगाने वालों ने की थी। इस लिहाज से साल 2023 महिला विषयक प्रधान फिल्मों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। चलिए आज आपको बताते हैं इस साल रिलीज होने वाली महिला प्रधान फिल्मों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
छतरीवाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छतरीवाली
रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली'  सेक्स एजुकेशन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लोगों को सेक्स एजुकेशन के प्रति जागरूक करती नजर आएंगी। यौन शिक्षा और सुरक्षित यौन संबंधों के महत्व पर संदेश देती इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के अलावा  सुमित व्यास, सतीश कौशिक, डॉली अहलूवालिया, राजेश तैलंग, प्राची शाह पांड्या, राकेश बेदी और रीवा अरोड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं। तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघर नहीं मिले हैं लिहाजा ये फिल्म सीधे जी5 पर 20 जनवरी 2023 से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

3 of 11
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेरी क्रिसमस 
मार्च में रिलीज की तैयारी कर रही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाएं है। निर्देशक श्रीराम राघवन का हिट फिल्मों 'बदलापुर' और 'अंधाधुन' के बाद ये कड़ा इम्तिहान है। कैटरीना की शादी के बाद रिलीज हुई फिल्म 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हो चुकी है। सलमान खान के साथ उनकी एक फिल्म 'टाइगर 3' भी इसी साल रिलीज होनी है।

4 of 11
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे 
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी की भूमिका निभा रही हैं। अरसे से बनकर तैयार यह फिल्म एक मां के संघर्ष की कहानी है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के संरक्षण के मुद्दे को उठाया और मानवाधिकारों के लिए काम करने वालों का दिल जीत लिया। निर्देशक आशिमा छिब्बर की  फिल्म 20 मई  2022 को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन

5 of 11
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इमरजेंसी 
साल 1975 के दौरान इमरजेंसी की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैँ। फिल्म का निर्माण निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं, कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, महिमा चौधरी की प्रमुख भूमिकाएं है। यह फिल्म 25 जून 2023 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

6 of 11
दीया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धक धक
वायकॉम 18 स्टूडियोज और तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स ने मिलकर एक फिल्म 'धक धक' बनाई है। ये ऐसी चार महिलाओं की के बारे में है, जिन्होंने अपने जीवन में मोटर बाइक्स को अहमियत दी। दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह और संजना सांघी अभिनीत इस  फिल्म का निर्देशन तरुण डुडेजा ने किया है। फिल्म के रिलीज की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि यह फिल्म मई में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

7 of 11
जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जी ले जरा 
फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' रोड ट्रिप पर आधारित है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं है। कहानी फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखी है। फरहान की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह ही इस फिल्म में महिला पात्रों को अलग जगहों की यात्रा करते हुए दिखाया गया है। इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

8 of 11
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेजस
कंगना रणौत की ही एक और फिल्म ‘तेजस’ भी इसी साल रिलीज की कतार में है। वायुसेना पायलट तेजस गिल की कहानी पर आधारित ये फिल्म पिछले साल दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कहते हैं कि फिल्म का कुछ काम अभी बाकी है। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है।

9 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चकदा एक्सप्रेस
चार साल से किसी सही विषय के इंतजार में रुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कैमरे के सामने वापसी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के जरिए होने जा रही हैं। लेकिन, ये फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर 16 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं।  प्रोसित रॉय निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा रेणुका शहाणे और अंशुल चौहान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने बताया 'जवान' में शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव, बोले- उनसे मांगी थी माफी

10 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिसेज फलानी 
अमूमन किसी कलाकार को किसी फिल्म में दोहरी अथवा तिहरी भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता है, लेकिन स्वरा भास्कर अपनी फिल्म 'मिसेज फलानी' में नौ अलग तरह के किरदारों में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी छोटे शहरों की उन महिलाओं पर आधारित है, जो अपने अंदर दबी प्रतिभा को उजागर कर अपने  सपनों को पूरा करने के लिए सामाजिक बाधाओं को तोड़ देती हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष किशोर और मधुकर वर्मा कर रहे हैं।
Throwback Thursday: जब नॉनवेज की वजह से बंद हो गई अजय देवगन-संजय दत्त की यह फिल्म, किस्सा जान रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

11 of 11
राधिका मदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हैपी टीचर्स डे 
'हैपी टीचर्स डे' समाज में महिला शिक्षकों के सामने आने वाले कुछ मुद्दों और चुनौतियों के बारे में हैं। फिल्म में निमृत कौर और राधिका मदान की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले कर रहे हैं, जिन्हे साल 2016 में रिलीज गुजराती फिल्म 'रॉन्ग साइड राजू' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। मिखिल मुसाले हिंदी फिल्म 'मेड इन चाइना' का निर्देशन कर चुके हैं।
IMDB Rating: ‘लकड़बग्घा’ को आईएमडीबी पर मिली 8.9 की रेटिंग, विकीपीडिया जैसी ही आईएमडीबी की भी खुली पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें