शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। अभिनेता के फैंस उन्हें पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी करते देखने के लिए बेकरार हैं और ऐसे में वे सभी 'पठान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही शाहरुख, दीपिका और जॉन की यह विवादों में आ गई थी, लेकिन इसके बावजूद इसे सेंसर बोर्ड द्वारा बिना किसी भी बदलाव के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहरुख खान की फिल्म में इसकी ओटीटी रिलीज से पहले इसमें कुछ बदलाव करने के निर्देश निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स को दिए हैं।