फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Controversy: कमाई के साथ दिनभर बवाल से भी जूझा 'पठान', जानें कहां हुई मारपीट और सियासी जंग

Thu, 26 Jan 2023 09:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस समय 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बीते बुधवार को दुनियाभर की स्क्रीन्स पर बंपर ओपनिंग के साथ पठान की शुरुआत हुई। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' को फैंस से लेकर समीक्षकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 57 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। पहले दिन की तरह ही 'पठान' को लेकर वही जोश और उत्साह फैंस में दिखाई दे रहा है। आज भी सिनेमाघरों में शाहरुख खान की बादशाह देखने को मिली। देशभर से 'पठान' को लेकर फैंस के उत्साह को दिखाते हुए कई वीडियोज सामने आए हैं। एक तरफ जहां 'पठान' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं, कई जगह फिल्म को लेकर प्रदर्शन भी जारी है। इस खबर में जानिए कैसा रहा पठान के दूसरे दिन का हाल...
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस पर मचाया धमाल
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख की पठान ने छुट्टी का पूरा फायदा उठाया है। छुट्टी के कारण सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली। पठान के फैंस सिनेमाघरों में फिल्म देखते हुए खूब सीटियां बजा रहे हैं।
Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर दिखा 'पठान' का पावर, पहले ही दिन बना डाला यह बड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडियाInstagramsocial media
भगवा बिकनी पर विवाद
उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक मॉल में पठान के समर्थकों और विरोधियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इस विवाद की वजह फिल्म के सीन में दीपिका पादुकोण का भगवा बिकिनी पहनना बताया जा रहा है। सिनेमा देख रहे लोगों ने बताया कि वह फिनिक्स मॉल में 'पठान' फिल्म देख रहे थे, इस दौरान 'पठान' फिल्म के समर्थक और विरोध कर रहे गुट में मारपीट शुरू हो गई।

हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई पठान

4 of 11
पठान फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन
वहीं, जोधपुर में 'पठान' फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चौपासनी रोड स्थित एक सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करने की मांग की। उन्होंने सामूहिक रूप से सिनेमाघर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर के अंदर लगा फिल्म का पोस्टर भी फाड़ दिया। सूचना मिलने पर सरदारपुरा थाना पुलिस, एसीपी चक्रवर्ती सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। इस प्रदर्शन के दौरान फिल्म के दोपहर वाले शो में आए दर्शकों के बीच शो कैंसिल होने की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर कार्यकर्ताओं को वहां से भेज दिया। इसके बाद यहां दर्शकों की सिनेमाघर में एंट्री हुई।

Pathaan: क्या 'पठान' में शाहरुख की मां का रोल निभाने वाली अदाकारा को जानते हैं आप? आमिर खान से है खास कनेक्शन
विज्ञापन

5 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ में धरना-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुछ लोगों ने पीवीएस मॉल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का विरोध किया। इस दौरान मल्टीप्लेक्स के मैनेजर नरेश को धरने पर बुलाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दें कि मेरठ के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं देखी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि भगवा का अपमान किया है, हमारे देश एवं हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाई है। ऐसी फिल्म को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।

Shahrukh Khan: देश के लिए भावुक नजर आए किंग खान, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन

6 of 11
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आप ने बीजेपी पर कसा तंज
इस विवाद में राजनेता भी शामिल हुए। दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'पठान' के समर्थन में ट्वीट किया और फिल्म के विरोध प्रदर्शन को बीजेपी का ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा, 'भाजपाइयों को समझ लेना चाहिए कि अब तुम्हारा ड्रामा देश की जनता समझने लगी है। बिजली पानी शिक्षा रोजगार से ध्यान भटकाने के लिए पठान का विरोध करोगे तो यही हाल होगा।' इसके साथ ही उन्होंने एक सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों के उत्साह का एक वीडियो भी साझा किया है।

Rakhi Sawant: निकाह के बाद पहली बार चादर चढ़ाने दरगाह पहुंचीं राखी सावंत, कहा- सब लोग मेरी शादी के लिए दुआ करें
विज्ञापन

7 of 11
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' पर मीम्स
'पठान' का उत्साह दर्शकों के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर 'पठान' फिल्म को बॉयकॉट करने वाले गट पर मीम्स बनने लगे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। अब समर्थक विरोधियों से पूछ रहे हैं कि क्या फ्लॉप हुई 'पठान'?

ब्लैक बिकिनी में निक्की तंबोली को देख नहीं हटेगी नजर

8 of 11
कमाल आर खान - फोटो : social media
केआरके के बदले सुर
कमाल आर खान ने भी 'पठान' की तारीफों के पुल बांधे हैं। फिल्म 'पठान' के समर्थन में केआरके ने ट्वीट किया, 'शाहरुख खान ने कपिल शर्मा के शो, 'बिग बॉस 16' या अन्य किसी अन्य शो में 'पठान' का प्रचार नहीं किया। उन्होंने किसी चैनल या इनफ्लुएंसर को इंटरव्यू भी नहीं दिया। यानी उन्होंने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। फिर भी फिल्म को बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग मिली। यह इस बात का सबूत है कि प्रमोशन से फिल्म हिट नहीं हो सकती।

Pathaan: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर आया प्रकाश राज का रिएक्शन, बहिष्कार करने वालों पर जमकर साधा निशाना

9 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
दिव्यांग भी 'पठान' का फैन
फैंस के बीच पठान की दीवानगी ने हद पार कर दी है। पठान का बुखार ऐसा चढ़ा है कि शाहरुख खान का एक दिव्यांग फैन भी पठान देखने सिनेमाघर पहुंचा। दिव्यांग फैन, जो अपने पैरों पर चल नहीं सकता,वह बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित समसी पवन टॉकीज सिनेमा हॉल में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' देखने पहुंचा। दिव्यांग फैन को उसके दोस्त ने अपने कंधे पर बिठाकर सिनेमा घर तक पहुंचाया।
 

Raveena Tandon: रवीना को पद्मश्री मिलने पर नहीं हुआ यकीन, दिया ऐसा रिएक्शन, इस शख्स को समर्पित किया अवॉर्ड

10 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
फैंस की दीवानगी
पठान ने इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान की 'पठान' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं, देश भर से अलग-अलग राज्यों से 'पठान' के लिए फैंस की दीवानगी की झलक देखने को मिल रही है।
 

Mrs Chatterjee vs Norway: सरस्वती पूजा पर फिल्म से रानी मुखर्जी का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई नई रिलीज डेट
विज्ञापन

11 of 11
इंदौर में फिल्म पठान पर विवाद - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विहिप का प्रदर्शन
इंदौर में 'पठान' फिल्म पर बुधवार को हुए विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत ने पुलिस द्वारा हिंदुओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। आज यानी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि 'पठान' फिल्म पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने फिल्म का विरोध कर रहे हिंदुओं पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें