फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection: 'पठान' का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, सातवें दिन फिल्म ने बटोर डाले इतने करोड़

Tue, 31 Jan 2023 06:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से इस फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। लंबे समय के बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं, यही वजह है कि टिकट खिड़की पर अपने फेवरेट कलाकार को देखने के लिए प्रशंसकों की लंबी कतारे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर से मुलाकात, दोस्त और बहन निखत के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बने फोटोग्राफर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। बैंग-बैंग और वॉर के बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ पठान बनाई। यह फिल्म उनके पिछली दोनों फिल्मों से कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 70.5 करोड़ का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म ने 39.25 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 53.25 करोड़ और 60.75 करोड़ का कारोबार किया था। मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने पूरे अंकों से पास करते हुए 25.5 करोड़ रुपये बटोरे थे। 
Sunny Leone: 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी, दर्द से जोर-जोर से चिल्लाईं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 4
पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मंगलवार को फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 328.25 करोड़ हो गई है। पठान के कलेक्शन की रफ्तार देखकर यह आसानी से कहा जा सकता है कि दूसरे वीकएंड से पहले यह फिल्म आसानी से 350 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 
Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम भूमिका निभाई है। दोनों ही कलाकारों ने फिल्म में शाहरुख के साथ जबर्दस्त एक्शन सीन दिए हैं। पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। एटली की इस फिल्म में वह एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखेंगे।
Gumraah: मृणाल-आदित्य की ‘गुमराह’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें