फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Box Office Collection: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम

Wed, 15 Feb 2023 08:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने अब तक कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले हैं, जिन्हें पीछे छोड़ना किसी भी फिल्म के लिए भविष्य में काफी मुश्किल होने वाला है। इस बीच पठान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आइए जानते हैं कि शाहरुख की फिल्म ने अब कौन सा नया कारनामा कर दिखाया है। 
Filmy Wrap: विराट कोहली से ज्यादा मशहूर हुए स्टैन और बॉडी दिखाने पर टाइगर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई पठान ने पहले एक्सेटेंडेड वीक में 364.15 करोड़ का कारोबार कर नया रिकॉर्ड कायम किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 94.15 करोड़ का कलेक्शन कर दिग्गजों को हैरान कर दिया था। इसके अलावा फिल्म ने 17वें दिन 5.9 करोड़, 18वें दिन 11.25 करोड़,19वें दिन 13 करोड़, 20वें दिन 4.20 करोड़ और 21वें दिन 5.6 करोड़ का कारोबार किया था। अब फिल्म के 22वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। 
Aamir Ali-Shamita Shetty: शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं आमिर अली? एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे बुधवार को 3.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही सभी भाषाओं को मिलकर देश में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ हो गया है। बता दें कि अब तक किसी भी हिंदी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म यश स्टारर केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ चुकी है। 
Pathaan: 'साजिश' से 500 करोड़ी बना 'पठान'? पैन इंडिया समीकरण जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि पठान जल्द ही प्रभास की बाहुबली 2 को पछाड़ कर हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510.99 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
Basil Joseph: बेसिल जोसेफ के घर आई नन्ही परी, तस्वीर साझा कर कही दिल छूने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। वह एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। फिल्म को जून के महीने में रिलीज करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
Shehzada BO Prediction: पठान के साथ यह फिल्म भी बढ़ाएगी कार्तिक की मुश्किल? जानिए कैसा होगा 'शहजादा' का भविष्य
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें