फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan 400 Cr: शाहरुख, जॉन, दीपिका की 400 करोड़ क्लब में एंट्री, सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी ‘पठान

Sat, 04 Feb 2023 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी रिलीज के 11वें दिन शानदार कमाई करते हुए शाहरुख खान, जॉन अब्राहम औऱ दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये या उससे अधिक कमाने वाली फिल्मों के क्लब में एंट्री कर ली है। हिंदी में बनी ये देश की पहली फिल्म है जिसने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में अब तक इस क्लब में सिर्फ ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ ही शामिल रही हैं। Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने विवाहेत्तर संबंधों पर की बात, बोलीं- पत्नियां दूसरी महिलाओं को न ठहराएं दोषी
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने गुरुवार को पूरे हुए पहले हफ्ते के दौरान नौ दिनों में 364.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई में जबर्दस्त उछाल देखा गया औऱ रात के शो की टिकटें बिकने के बाद मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म रिलीज के दूसरे शनिवार को करीब 23 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत
 
विज्ञापन

3 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के 11वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 401.15 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूते ही न सिर्फ अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया बल्कि ये अब देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी में बनी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म ‘दंगल’ ने इससे पहले घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 387.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में बनी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में अब इस प्रकार हैं:
फिल्म   कमाई (करोड़ रुपये में)
पठान 401.15
दंगल  387.38
संजू   342.53
पीके 340.80
टाइगर जिंदा है   339.16
बजरंगी भाईजान    320.16
वॉर  317.16
पद्मावत 302.15
सुल्तान  300.45
धूम 3  284.27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें